NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शहर के चारों कोनों में टैंकर व फायर ब्रिगेड हेतु वाटर नोजल की व्यवस्था
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शहर के चारों कोनों में टैंकर व फायर ब्रिगेड हेतु वाटर नोजल की व्यवस्था
रायगढ़

शहर के चारों कोनों में टैंकर व फायर ब्रिगेड हेतु वाटर नोजल की व्यवस्था

एमआईसी की बैठक में लिया गया निर्णय

lochan Gupta
Last updated: April 29, 2026 11:29 pm
By lochan Gupta April 29, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। नगर पालिक निगम रायगढ़ की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक आज महापौर जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में शहर की आपातकालीन तैयारी और पेयजल आपूर्ति को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए शहर के चारों कोनों में स्थित पानी टंकियों में टैंकर भरने की सुविधा तथा फायर ब्रिगेड वाहनों के लिए विशेष वाटर नोजल स्थापित करने का निर्णय लिया गया। इस व्यवस्था से आगजनी जैसी आपात स्थितियों में फायर ब्रिगेड को त्वरित पानी उपलब्ध हो सकेगा, वहीं गर्मी के दौरान पेयजल आपूर्ति करने वाले टैंकरों को भी सुगमता से पानी भरने की सुविधा मिलेगी, जिससे जल वितरण व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी। इसी तरह निगम के वाहन विभाग को मरीन ड्राइव स्थित सिटी बस डिपो में स्थापित करने की बात कहते हुए नगर निगम के सभी विभागों को सुव्यवस्थित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में विभिन्न आवासीय योजनाओं के अंतर्गत निर्मित जर्जर भवनों के जीर्णोद्धार को भी मंजूरी दी गई। वाल्मीकि आवास योजना, अटल आवास योजना एवं आईएचएसडीपी के तहत बने मकानों में छज्जा सुधार, सीवर लाइन मरम्मत, सेप्टिक टैंक एवं छतों के प्लास्टर जैसे आवश्यक कार्य हितग्राहियों के अंशदान से उपलब्ध राशि के माध्यम से कराए जाएंगे, जिससे निवासियों को सुरक्षित एवं बेहतर आवासीय सुविधा मिल सके। वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए छानबीन समिति की अनुशंसा के आधार पर विभागीय प्रक्रियाओं को पूर्ण का निराकरण किया गया। बैठक के दौरान आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने एम आई सी सदस्यों द्वारा किए गए प्रस्ताव से संबंधित प्रश्नों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई।
महापौर श्री चौहान एवं एमआईसी सदस्यों द्वारा बैठक में लिए गए इन निर्णयों से शहर में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, आपातकालीन सेवाओं की मजबूती और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद जताई गई। सभी स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता एवं समय सीमा के साथ पूर्ण करने के निर्देश संबंधित विभाग प्रमुख अधिकारियों को दिए गए हैं। महापौर परिषद की बैठक में सदस्य सुरेश गोयल, पंकज कंकरवाल, श्रीमती पूनम सोलंकी, मुक्तिनाथ बबुआ, श्रीमती त्रिवेणी डहरे, अमित शर्मा, आनंद भगत एवं विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

ओपी जिंदल स्कूल, राबो में वार्षिकोत्सव ‘परिवर्तन’ का भव्य आयोजन

करंट लगने से 3 मवेशियों की मौत

जनता के वोट अधिकार को पैरों तले रौंद रहे उमेश पटेल : सुमीत शर्मा

रायगढ़ में जारी सिम से कंबोडिया में साइबर फ्रॉड

प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीट पर बीजेपी ने घोषित किए प्रत्याशी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article समीर मेडिकल, सलूजा ब्रदर्स, संकेत फार्मा, प्रेम मेडिकल पर गिरी कार्रवाई की गाज
Next Article देवारपारा सोनुमुड़ा में बनेगा आधुनिक आंगनबाड़ी भवन

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ बोर्ड : 10वीं व 12वीं में छात्राओं का दबदबा
पूर्वांचल के गौरव बुनकर के बेटे लोकनाथ ने रायगढ़ का बढ़ाया मान
24 घंटे में लापता नाबालिग दस्तयाब
कुख्यात गौ तस्कर रब्बुल खान ने किया सरेंडर
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में महिला थाना रायगढ़ की त्चरित कार्रवाई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ बोर्ड : 10वीं व 12वीं में छात्राओं का दबदबा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?