NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: समीर मेडिकल, सलूजा ब्रदर्स, संकेत फार्मा, प्रेम मेडिकल पर गिरी कार्रवाई की गाज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > समीर मेडिकल, सलूजा ब्रदर्स, संकेत फार्मा, प्रेम मेडिकल पर गिरी कार्रवाई की गाज
रायगढ़

समीर मेडिकल, सलूजा ब्रदर्स, संकेत फार्मा, प्रेम मेडिकल पर गिरी कार्रवाई की गाज

2 दवाओं के लिए गए नमूने, खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश

lochan Gupta
Last updated: April 29, 2026 11:28 pm
By lochan Gupta April 29, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायगढ़ शहर में थोक दवा दुकानों पर सघन जांच अभियान चलाया। “सही दवा-सुरक्षित आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम के तहत की गई इस कार्रवाई में कोतरा रोड स्थित संकेत फार्मा, पैलेस रोड स्थित समीर मेडिकल एजेंसी, दानी पारा की सलूजा ब्रदर्स और दरोगा पारा की प्रेम मेडिकल एजेंसी की जांच की गई। यही नहीं, जांच के दौरान औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत अधिकारियों ने दवाओं की गुणवत्ता और रिकॉर्ड की गहन पड़ताल की। इस दौरान 2 औषधियों के नमूने संग्रहित किए गए और संबंधित दुकानदारों को क्रय-विक्रय से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
यह अभियान छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के निर्देश पर प्रदेशभर में चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित, प्रभावी और गुणवत्ता युक्त दवाएं एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा चलाया जा रहा यह 15 दिवसीय विशेष अभियान 11 मई तक जारी रहेगा। विभाग द्वारा निर्देशित किया गया है कि इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का समझौता न हो सके।

You Might Also Like

हाइवा की जबरदस्त ठोकर से स्कूटी सवार युवक की मौत

झमाझम बारिश से लबालब हुआ केलो डैम, खोले गए 6 गेट, नदी का बढ़ा जल स्तर, चक्रपथ डूबा

तीन दिवसीय आईएसएल बॉक्स क्रिकेट का धमाका

माजदा और पिकअप वाहन से 6 टन स्क्रैप जब्त

ससुराल आए युवक की मिली रक्तरंजित लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी फारेंसिक व पुलिस टीम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन का शुभारंभ
Next Article शहर के चारों कोनों में टैंकर व फायर ब्रिगेड हेतु वाटर नोजल की व्यवस्था

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ बोर्ड : 10वीं व 12वीं में छात्राओं का दबदबा
पूर्वांचल के गौरव बुनकर के बेटे लोकनाथ ने रायगढ़ का बढ़ाया मान
24 घंटे में लापता नाबालिग दस्तयाब
कुख्यात गौ तस्कर रब्बुल खान ने किया सरेंडर
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में महिला थाना रायगढ़ की त्चरित कार्रवाई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ बोर्ड : 10वीं व 12वीं में छात्राओं का दबदबा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?