NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: देवारपारा सोनुमुड़ा में बनेगा आधुनिक आंगनबाड़ी भवन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > देवारपारा सोनुमुड़ा में बनेगा आधुनिक आंगनबाड़ी भवन
रायगढ़

देवारपारा सोनुमुड़ा में बनेगा आधुनिक आंगनबाड़ी भवन

महापौर जीवर्धन चौहान ने किया भूमिपूजन, 12 लाख की लागत से बच्चों और महिलाओं को मिलेगी बेहतर सुविधा, वार्ड 38 में विकास को नई गति

lochan Gupta
Last updated: April 29, 2026 11:29 pm
By lochan Gupta April 29, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहर के वार्ड क्रमांक 38 देवारपारा सोनुमुड़ा में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लगभग 12 लाख रुपये की लागत से नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण का आज महापौर जीवर्धन चौहान द्वारा विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के पार्षद कुंदन चौहान की विशेष उपस्थिति रही, वहीं कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं वार्डवासियों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यक सुविधाओं का समान रूप से विस्तार करना है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी भवन का निर्माण बच्चों के समुचित पोषण, प्रारंभिक शिक्षा एवं देखभाल के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही यह भवन महिलाओं के लिए भी विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का एक सशक्त केंद्र बनेगा। महापौर ने आगे कहा कि देवारपारा सोनुमुड़ा क्षेत्र में लंबे समय से आंगनबाड़ी भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे अब प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों, इंजीनियरों एवं ठेकेदार को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य को तय समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के विकास कार्यों से न केवल बच्चों के भविष्य को बेहतर दिशा मिलेगी, बल्कि महिलाओं को भी सशक्त बनाने में सहायता मिलेगी। पार्षद कुंदन चौहान ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से आंगनबाड़ी भवन की आवश्यकता थी, जिसे अब प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है।उन्होंने विश्वास जताया कि भवन निर्माण पूर्ण होने के बाद बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और वार्ड का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा गया और सभी ने विकास कार्यों के शीघ्र पूर्ण होने की अपेक्षा व्यक्त की।इस अवसर पर एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ, पार्षद उसत भट्ट, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सहोद्रा यादव, राधा कश्यप, प्रेरणा मंहत, ज्योति भट्ट, इंजीनियर एवं ठेकेदार सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

धीमी गति से चल रहे कार्य को लेकर सीनियर डीसीएम बिफरे

जमीन विवाद बदमाश को दखल पड़ा भारी, गुंडा बदमाश दुर्गेश महंत को भेजा गया जेल

गांजा कारोबार में लिप्त तीन आरोपी गिरफ्तार

राजामहल में घुसा 5 फीट लंबा सांप

महतारी वंदन फॉर्म की प्रतिदिन ऑनलाइन एंट्री पूरी करते चलें-कलेक्टर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शहर के चारों कोनों में टैंकर व फायर ब्रिगेड हेतु वाटर नोजल की व्यवस्था
Next Article 510 अंकों के साथ चमकी लैलूंगा की बेटी, हुलेश्वरी राठिया

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ बोर्ड : 10वीं व 12वीं में छात्राओं का दबदबा
पूर्वांचल के गौरव बुनकर के बेटे लोकनाथ ने रायगढ़ का बढ़ाया मान
24 घंटे में लापता नाबालिग दस्तयाब
कुख्यात गौ तस्कर रब्बुल खान ने किया सरेंडर
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में महिला थाना रायगढ़ की त्चरित कार्रवाई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ बोर्ड : 10वीं व 12वीं में छात्राओं का दबदबा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?