NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खाद्य एवं औषधी विभाग की टीम ने 25 प्रतिष्ठानों में दी दबिश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > खाद्य एवं औषधी विभाग की टीम ने 25 प्रतिष्ठानों में दी दबिश
रायगढ़

खाद्य एवं औषधी विभाग की टीम ने 25 प्रतिष्ठानों में दी दबिश

कहीं साफ-सफाई का अभाव तो कहीं मिली संदिग्ध दवाईयां, दो मेडिकल दुकानों में मिली संदिग्ध दवाईयां

lochan Gupta
Last updated: April 29, 2026 12:09 am
By lochan Gupta April 29, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में ‘सही दवा, शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार’ थीम पर संचालित 15 दिवसीय विशेष सघन जांच अभियान के दूसरे दिन खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक निरीक्षण कर अनियमितताओं पर कार्रवाई की गई।
अभियान के तहत गठित खाद्य प्रकोष्ठ द्वारा दूसरे दिन 25 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जबकि दो दिनों में कुल 37 प्रतिष्ठानों की जांच की जा चुकी है। निरीक्षण के दौरान 11 प्रतिष्ठान बिना वैध लाइसेंस के संचालित पाए गए। इसके अलावा कई स्थानों पर साफ-सफाई की कमी भी सामने आई, जिस पर अधिकारियों ने संबंधित संचालकों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
वहीं औषधि प्रकोष्ठ की टीम ने 5 मेडिकल दुकानों एवं संबंधित परिसरों की जांच की। इस दौरान 2 संदिग्ध दवाओं के नमूने लेकर परीक्षण हेतु भेजे गए तथा वैक्सीन भंडारण व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया।
अभियान के दौरान लैलूंगा एवं मुकडेगा क्षेत्र में एक्सपायरी हो चुके पेय पदार्थ मिलने पर उन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। खरसिया क्षेत्र में ठेला होटल एवं चाट दुकानों में गंदगी एवं खुले खाद्य पदार्थ पाए जाने पर संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई। पुसौर, घरघोड़ा एवं तमनार क्षेत्रों में भी निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश दिए गए।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही व्यापारियों एवं आम नागरिकों को स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य पदार्थों के उपयोग एवं सही दवा सेवन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि यह विशेष जांच अभियान 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जिले भर में खाद्य एवं औषधि प्रतिष्ठानों की निरंतर जांच की जा रही है।

You Might Also Like

युवक ने जहर सेवन कर दी जान

उत्सव जैसा मना कर्नल विप्लव त्रिपाठी का बलिदान दिवस

स्टेशन के उच्च श्रेणी प्रतिक्षालय में नहीं चल रहा डक कूलर

आर. एन. द्विवेदी का निधन

शराब की बोतल से युवक पर हमला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article डीएमओ पर घटिया बोरा के नाम से लाखों के घोटाले का आरोप
Next Article लोकल में फर्जी एमएसटी टिकट बनाने वाला गिरोह पकड़ाया

खबरें और भी है....

भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला : ईडी की बड़ी कार्रवाई, 8 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 66.9 लाख कैश
कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, महिला आरक्षण बिल पर सरकार को घेरने की तैयारी
एटीएम से कैश चोरी करने गैस कटर लेकर पहुंचा चोर
साय कैबिनेट की बैठक आज, विशेष सत्र समेत अन्य मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
वर्दी का धौंस दिखाकर आदिवासी की जमीन पर बेजा कब्जा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला : ईडी की बड़ी कार्रवाई, 8 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 66.9 लाख कैश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?