NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: डीईएएफ एवं इनऑपरेटिव खातों के निराकरण में तेजी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > डीईएएफ एवं इनऑपरेटिव खातों के निराकरण में तेजी
रायगढ़

डीईएएफ एवं इनऑपरेटिव खातों के निराकरण में तेजी

अब तक 6 करोड 86 लाख रुपए से अधिक की राशि शासन के खाते में जमा

lochan Gupta
Last updated: April 29, 2026 12:04 am
By lochan Gupta April 29, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़, 28 अप्रैल 2026/ जिले में डीईएएफ एवं इनऑपरेटिव बैंक खातों के निराकरण को लेकर प्रशासन द्वारा प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर के निर्देश पर इस कार्य की नियमित रूप से समय-सीमा बैठकों में समीक्षा की जा रही है, जिससे कार्य में निरंतर गति बनी हुई है। इसी क्रम में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया। बैठक में लीड बैंक मैनेजर एवं वरिष्ठ कोषालय अधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में राज्य शासन के निर्देशानुसार डीईएएफ एवं इनऑपरेटिव खातों को प्राथमिकता के आधार पर सक्रिय (एक्टिवेट) कराते हुए केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करने तथा नियमानुसार खातों का निष्पादन कर शेष राशि शासन के खाते में जमा कराने के निर्देश दिए गए। जिले की प्रगति के अनुसार डीईएएफ श्रेणी के कुल 1348 खातों में 4,95,71,665 रूपये की राशि दर्ज है, जिनमें से 555 खातों को सक्रिय किया जा चुका है। इन सक्रिय खातों में 3,00,04,674 रुपए की राशि शामिल है तथा 2,81,88,102 रुपए की राशि शासन खाते में जमा की जा चुकी है। इसी प्रकार इनऑपरेटिव श्रेणी के 3560 खातों में 26,65,70,126 रुपए की राशि दर्ज है, जिनमें से 1922 खाते सक्रिय किए गए हैं। इन खातों में 13,92,89,691 रुपए की राशि है तथा 4,04,86,398 रुपए की राशि शासन खाते में जमा कराई जा चुकी है।
जिला कोषालय अधिकारी श्री चंद्रपाल सिंह ठाकुर एवं लीड बैंक मैनेजर श्री कमल किशोर सिंह ने बताया कि विभिन्न बैंकों एवं आहरण-संवितरण अधिकारियों के समन्वय से जिले से अब तक कुल 6,86,74,500 रुपए की राशि शासन के खाते में जमा की जा चुकी है। शेष राशि को भी शीघ्र जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रक्रिया को और अधिक सुगम एवं त्वरित बनाने के लिए समय-समय पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे खाताधारकों का केवाईसी एवं सत्यापन कार्य तेजी से पूर्ण हो सके। बैठक में सभी बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बैठक में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री चंद्रपाल सिंह ठाकुर, लीड बैंक मैनेजर श्री कमल किशोर सिंह, सहायक कोषालय अधिकारी श्री पुष्पेंद्र चंद्रा सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

एस. डी. एम. डी पी अधिकारी की उपस्थिति से उत्साहित हुए खिलाड़ी

विनोबा नगर की बदहाल सडक़ों से रहवासी परेशान, बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

ऐरन परिवार द्वारा पितृ मोक्षार्थ गया श्राद्धान्तर्गत भागवत महापुराण कथा का हुआ आयोजन

भारतमाला डीबीएल कैंप बायसी से स्टे भूमि पर अंधाधुंध पेड़ों की कटाई, राजस्व विभाग मौन

बेलरिया एनीकट निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार, ठेकेदार व सिंचाई विभाग की मिलीभगत से हुआ गड़बड़झाला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सुखे नलों से कैसे बुझे सुखे कंठ की प्यास
Next Article जिले में आरबीसी ऑनलाइन पोर्टल शुरू,  आपदा पीडि़तों को त्वरित सहायता का नया तंत्र विकसित

खबरें और भी है....

राज्यपाल श्री डेका आज करेंगे चक्रधर समारोह का शुभारंभ
पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुआ भारत- सीएम साय
बेकाबू ट्रेलर नाला में गिरा ट्रक, चालक की हुई मौत
5 कॉलोनाइजरों पर गिरी प्रशासन की गाज, 22 को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश
विघ्नहर्ता श्री गणेश के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज होगी स्थापना

Popular Posts

राज्यपाल श्री डेका आज करेंगे चक्रधर समारोह का शुभारंभ
पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुआ भारत- सीएम साय
बेकाबू ट्रेलर नाला में गिरा ट्रक, चालक की हुई मौत
5 कॉलोनाइजरों पर गिरी प्रशासन की गाज, 22 को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश
विघ्नहर्ता श्री गणेश के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज होगी स्थापना

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?