NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बीएसएफ ने किसानों को दिया आधुनिक खेती का मंत्र
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > बीएसएफ ने किसानों को दिया आधुनिक खेती का मंत्र
छत्तीसगढ़

बीएसएफ ने किसानों को दिया आधुनिक खेती का मंत्र

बीएसएफ के प्रयास से खेती में आएगी क्रांति, किसानों को मिली नई तकनीकों की जानकारी, सीमा सुरक्षा बल बना किसानों का सहारा, आधुनिक तकनीक से खेती को मिलेगी रफ्तार

lochan Gupta
Last updated: April 28, 2026 11:53 pm
By lochan Gupta April 28, 2026
Share
2 Min Read

पखांजुर। बांदे क्षेत्र के छोटेबेटिया के ग्राम पटेल पारा में 94वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक सराहनीय पहल करते हुए ‘आधुनिक कृषि तकनीक जागरूकता कार्यक्रम’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम ने न सिर्फ किसानों को नई दिशा दी, बल्कि सुरक्षा बल और ग्रामीणों के बीच विश्वास को भी और मजबूत किया।
सीमा सुरक्षा बल की 94वीं वाहिनी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत आयोजित इस विशेष जागरूकता कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों को आधुनिक खेती के उन्नत तरीकों से रूबरू कराया गया। कार्यक्रम का संचालन द्वितीय कमान अधिकारी (कार्यवाहक कमांडेंट) सुभाष चंद्र ढाका के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान सहायक कमांडेंट सतेंद्र मोहन, थाना प्रभारी  रमन लाल उसेंडी और निरीक्षक हेमंत कुमार सहित क्चस्स्न के लगभग 30 जवान मौजूद रहे। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों में सरपंच श्रीमती सविता नायक और पटेल दलसु राम मंडावी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी महत्वपूर्ण बना दिया। करीब 70 किसानों की सक्रिय भागीदारी वाले इस कार्यक्रम में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी नारायण कुमार हालदार ने मुख्य वक्ता के रूप में किसानों को आधुनिक कृषि के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उन्नत बीज चयन, जल संरक्षण आधारित सिंचाई प्रबंधन, जैविक खेती को अपनाने, मृदा स्वास्थ्य सुधार और आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सरल और व्यवहारिक तरीके से मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने उत्साहपूर्वक सवाल पूछे और नई तकनीकों को अपनाने की इच्छा जताई। कई किसानों ने बेहतर उत्पादन के लिए इन तरीकों को अपनाने का संकल्प भी लिया। बीएसएफ की यह पहल न सिर्फ किसानों की आय और उत्पादन बढ़ाने में सहायक साबित होगी, बल्कि इससे ग्रामीणों और सुरक्षा बलों के बीच आपसी सहयोग और विश्वास की नींव भी और मजबूत होगी। 94वीं वाहिनी ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

You Might Also Like

जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज ने ली समाधी

बेटियों की शिक्षा के मार्ग में बढ़ा आत्मनिर्भरता का पहिया

शाला प्रवेशोत्सव पर जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद विजय लहरे सर द्वारा किया गया औचक निरिक्षण

कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह

मां ने बेटी को मार डाला, फिर खुद फंदे पर झूल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कुलपति प्रो. विनय चौहान ने ली एनएसएसन कार्यक्रम अधिकारियों की आनलाईन बैठक
Next Article छापेमारी करने पहुंचे अफसरों से की गई धक्का-मुक्की

खबरें और भी है....

जम्मू पहली बार पैसेंजर ट्रेन के माध्यम से सीधे कश्मीर से जुड़ा
1893 में शिकागो से गूंजी आवाज 2026 में सिएटल तक पहुंची : स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापना पर विधायक वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने व्यक्त किया विचार
33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल पर विशेष सत्र में हंगामा
आज से शुरू होगा सुशासन तिहार 2026, 10 जून तक प्रदेश भर में चलेगा अभियान
4 मई को आएंगे रियल रिजल्ट, भाजपा की लहर नहीं दिखेगी सुनामी -वित्तमंत्री ओपी चौधरी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जम्मू पहली बार पैसेंजर ट्रेन के माध्यम से सीधे कश्मीर से जुड़ा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?