NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ट्रांसजेंडरों को सामाजिक एवं आर्थिक मुख्यधारा से जोडऩे जिला प्रशासन की विशेष पहल, पहचान पत्र बनाने के लिए आयोजित किए जाएंगे सुविधा शिविर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ट्रांसजेंडरों को सामाजिक एवं आर्थिक मुख्यधारा से जोडऩे जिला प्रशासन की विशेष पहल, पहचान पत्र बनाने के लिए आयोजित किए जाएंगे सुविधा शिविर
रायगढ़

ट्रांसजेंडरों को सामाजिक एवं आर्थिक मुख्यधारा से जोडऩे जिला प्रशासन की विशेष पहल, पहचान पत्र बनाने के लिए आयोजित किए जाएंगे सुविधा शिविर

lochan Gupta
Last updated: April 27, 2026 11:47 pm
By lochan Gupta April 27, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। ट्रांसजेंडर समुदाय को सामाजिक एवं आर्थिक मुख्यधारा से जोडऩे, उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने, जागरूकता बढ़ाने और पंजीयन प्रक्रिया को सहज बनाने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग रायगढ़ द्वारा जिला एवं क्षेत्रीय स्तर पर विशेष जागरूकता एवं सुविधा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का आयोजन स्थानीय गैर-सरकारी संगठनों एवं ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड के समन्वय से किया जाएगा, जहां सभी आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इन शिविरों में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को पहचान पत्र पंजीयन, प्रमाण पत्र जारी करने, आवश्यक मार्गदर्शन एवं अन्य शासकीय सेवाओं की सुविधा एक ही स्थान पर प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
गत दिवस जिला कलेक्टोरेट परिसर में जिला प्रशासन और ट्रांसजेंडर समुदाय के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें समुदाय के सदस्यों की समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया। प्रशासन द्वारा उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन भी दिया गया। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ भी दिलाई गई।
समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि ट्रांसजेंडर समुदाय को सशक्त बनाने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा समाज में समान अवसर और सम्मान दिलाने की दिशा में विभाग द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विभाग का लक्ष्य एक समावेशी और संवेदनशील समाज का निर्माण करना है। ट्रांसजेंडर पहचान पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में सक्षम बनाता है। पहचान पत्र के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच सुनिश्चित होती है। ट्रांसजेंडर पहचान पत्र के पंजीयन एवं जारी करने की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुलभ बनाया गया है, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति बिना किसी जटिलता के इस सुविधा का लाभ उठा सकें। जिले के ट्रांसजेंडर व्यक्तियों से अपील की गई है कि वे पहचान पत्र एवं प्रमाण पत्र बनवाने हेतु कार्यालय उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, रायगढ़ में संपर्क करें। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7587231121 एवं 9826157017 पर संपर्क किया जा सकता है।

You Might Also Like

शहीद नंदकुमार पटेल के आदर्शों पर चलकर राजनैतिक आसमान में प्रकाश बिखेरते अरुण

कपिल सोलंकी एवं सृजन पाण्डेय एक साल के लिए जिला बदर

राधेलाल राठिया बने सरपंच संघ के अध्यक्ष

एनटीपीसी लारा में मनाया गया 54वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

नवीन जिदल के कर कमलों से ओपी जिंदल स्कूल कुंजेमुरा कें नए स्कूल भवन का हुआ लोकार्पण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article माल वाहनों में ठूंस-ठूंसकर ढोए जा रहे लोग
Next Article जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, आजीविका सुदृढ़ीकरण, आवास एवं सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश

खबरें और भी है....

तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ
ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा पर पुलिस का कहर, आईपीएल मैच में सट्टा खिलाते 6 सपड़ाए
शालीमार-उदयपुर 16 घंटा तो गीतांजली एक्सप्रेस सात घंटा देरी से पहुंची रायगढ़
श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में सीटी कोरोनरी एंजियोग्राफी की सुविधा शुरू
चिकित्सा जगत में रायगढ़ की बड़ी उपलब्धि, डॉ. रूपेन्द्र पटेल हॉस्पिटल में ‘इटीईपी’ तकनीक से हर्निया का सफल ऑपरेशन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?