NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: माल वाहनों में ठूंस-ठूंसकर ढोए जा रहे लोग
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > माल वाहनों में ठूंस-ठूंसकर ढोए जा रहे लोग
रायगढ़

माल वाहनों में ठूंस-ठूंसकर ढोए जा रहे लोग

lochan Gupta
Last updated: April 27, 2026 11:45 pm
By lochan Gupta April 27, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में सडक़ हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन किसी न किसी परिवार का चिराग बुझ रहा है, लेकिन इसके बावजूद हालात सुधरने के बजाय और भी चिंताजनक होते जा रहे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि माल वाहनों में खुलेआम लोगों को ठूंस-ठूंसकर ले जाया जा रहा है, मानो इंसानी जिंदगी की कोई कीमत ही नहीं रह गई हो।
रायगढ़ जिले के घरघोडा थाना क्षेत्र में आज ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला, जिसमें एक पिकअप वाहन में काफी संख्या में लोगों को भरकर लैलूंगा की तरफ ले जाते हुए देखा गया है। गांव से लेकर शहर तक, ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप और अन्य मालवाहक गाडिय़ों में क्षमता से कई गुना ज्यादा लोगों को बैठाकर सडक़ों पर दौड़ाया जा रहा है। ये वाहन न सिर्फ नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि हर पल किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं।
हाल ही में धरमजयगढ़ और छाल क्षेत्र में बारातियों से भरी एक गाड़ी के पलटने की घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया था, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। इसके बावजूद न तो वाहन चालकों में डर नजर आ रहा है और न ही प्रशासन की ओर से कोई सख्त कदम उठाया जा रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि पुलिस की उदासीनता भी अब सवालों के घेरे में है। सडक़ों पर खुलेआम नियमों का उल्लंघन हो रहा है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर खामोशी छाई हुई है। यह लापरवाही कहीं न कहीं आने वाले बड़े हादसे की चेतावनी दे रही है।
अगर समय रहते इस पर सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो वो दिन दूर नहीं जब एक और दर्दनाक हादसा कई जिंदगियों को लील जाएगा। जरूरत है सख्त निगरानी, कड़ी कार्रवाई और लोगों में जागरूकता लाने कीकृताकि सडक़ें सुरक्षित बन सकें और मासूम जिंदगियां यूं ही बेवजह खत्म न हों।

You Might Also Like

अधिवक्ता संघ खरसिया ने किया 5 जुलाई तक एसडीएम न्यायालय का बहिष्कार

बड़े भंडार स्थित सद्भावना स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न

मोदी की हर गारंटी पूरी होती देख कांग्रेस बौखलाई : प्रवीण द्विवेदी

हाथियों की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी-कलेक्टर

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ ने सौंपा ज्ञापन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article फायर सीजन को ध्यान में रखते हुए वन विभाग द्वारा सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित
Next Article ट्रांसजेंडरों को सामाजिक एवं आर्थिक मुख्यधारा से जोडऩे जिला प्रशासन की विशेष पहल, पहचान पत्र बनाने के लिए आयोजित किए जाएंगे सुविधा शिविर

खबरें और भी है....

तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ
ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा पर पुलिस का कहर, आईपीएल मैच में सट्टा खिलाते 6 सपड़ाए
शालीमार-उदयपुर 16 घंटा तो गीतांजली एक्सप्रेस सात घंटा देरी से पहुंची रायगढ़
श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में सीटी कोरोनरी एंजियोग्राफी की सुविधा शुरू
चिकित्सा जगत में रायगढ़ की बड़ी उपलब्धि, डॉ. रूपेन्द्र पटेल हॉस्पिटल में ‘इटीईपी’ तकनीक से हर्निया का सफल ऑपरेशन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?