NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, आजीविका सुदृढ़ीकरण, आवास एवं सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, आजीविका सुदृढ़ीकरण, आवास एवं सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश
रायगढ़

जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, आजीविका सुदृढ़ीकरण, आवास एवं सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश

राजस्व, बिजली एवं अन्य जनसमस्याओं का समयबद्ध निराकरण पर जोर

lochan Gupta
Last updated: April 27, 2026 11:48 pm
By lochan Gupta April 27, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिला कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कीं। कलेक्टर के निर्देशानुसार आयोजित इस जनदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार जांच कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में ग्राम गुडु निवासी ललित कुमार द्वारा मछली पालन के लिए तालाब ठेका प्रदान किए जाने का आवेदन प्रस्तुत किया गया। जिस पर संबंधित विभाग को नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्राम कोतरा की श्रीमती रामबाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तृतीय किस्त एवं लंबित वृद्धा पेंशन राशि दिलाए जाने हेतु आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि पूर्व में प्राप्त दो किस्तों से निर्माण कार्य प्रगति पर है, किंतु अंतिम किस्त लंबित होने से मकान अधूरा है। साथ ही चार माह से पेंशन नहीं मिलने से काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस पर संबंधित विभाग को प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में कोतरा रोड चुनाभ_ी निवासी तेरस श्रीवास ने अपनी पुत्री के जन्म प्रमाण-पत्र में नाम संबंधी त्रुटि सुधार हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को शीघ्र सुधार प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत धनागर के ग्रामीणों ने धनागर-भूपदेवपुर मार्ग पर प्रवेश द्वार निर्माण की मांग रखी। वहीं वार्ड क्रमांक 43 के पार्षद विष्णुचरण पटेल द्वारा बरमुड़ा स्थित शासकीय भूमि (नाला) को अतिक्रमण से मुक्त कराने एवं मरम्मत कराने का आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर जांच उपरांत आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। विकासखंड लैलूंगा के ग्राम खम्हार से प्राप्त आवेदन में बिजली के खंभों में केबल तार लगाने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त जनदर्शन में राशन कार्ड, पेंशन सहित अन्य समस्याओं के भी आवेदन प्राप्त हुए। सीईओ जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे ने सभी प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके।

You Might Also Like

हज यात्रियों का हुआ टीकाकरण और स्वास्थ्य परीक्षण

ग्रामीणों के पूजा स्थल पर रसूखदार का कब्जा!

3 हाथियों की मौत के मामले में बीटगार्ड निलंबित

युवती से दुष्कर्म का आरोपी जेल दाखिल

कश्मीरी पंडितों का लहू बहा..बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हुआ… कहां छिपे थे कांग्रेसी : सुमीत शर्मा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ट्रांसजेंडरों को सामाजिक एवं आर्थिक मुख्यधारा से जोडऩे जिला प्रशासन की विशेष पहल, पहचान पत्र बनाने के लिए आयोजित किए जाएंगे सुविधा शिविर
Next Article फूलों की खुशबू से महकी किस्मत: एनएचएम योजना से किसान की आमदनी में बड़ा इजाफा

खबरें और भी है....

तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ
ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा पर पुलिस का कहर, आईपीएल मैच में सट्टा खिलाते 6 सपड़ाए
शालीमार-उदयपुर 16 घंटा तो गीतांजली एक्सप्रेस सात घंटा देरी से पहुंची रायगढ़
श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में सीटी कोरोनरी एंजियोग्राफी की सुविधा शुरू
चिकित्सा जगत में रायगढ़ की बड़ी उपलब्धि, डॉ. रूपेन्द्र पटेल हॉस्पिटल में ‘इटीईपी’ तकनीक से हर्निया का सफल ऑपरेशन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?