NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 50 लाख की ठगी का ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > 50 लाख की ठगी का ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड
रायपुर

50 लाख की ठगी का ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड

पुलिस ने महिला समेत 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: April 27, 2026 11:39 pm
By lochan Gupta April 27, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर में 50 लाख रुपये गबन मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी ड्राइवर कृष्णा साहू समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 49 लाख 50 हजार रुपये नकद, एमजी विंडसर कार (सीजी-04 क्यूजी-6633) और वारदात में इस्तेमाल वर्ना कार (सीजी-06 एचबी-8055) जब्त की गई है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 66.50 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार, इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड ड्राइवर कृष्णा साहू ही था, जिसने अपने रिश्तेदारों और साथियों के साथ मिलकर पहले से साजिश रची और घटना को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता अखिलेश ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे उनके जीजा उमेश अग्रवाल ने फोन कर बताया कि ड्राइवर कृष्णा साहू और अकाउंटेंट भूपेंद्र देवांगन कंपनी की कार से करीब 50 लाख रुपये लेकर बैंक गए थे, लेकिन बैंक बंद होने के कारण वे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गीतांजलि नगर स्थित भारत माता मूर्ति के पास ड्राइवर ने गुटखा लेने के बहाने अकाउंटेंट को कार से उतार दिया और मौका पाते ही कार समेत 50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। घटना के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर और पुलिस उपायुक्त (क्राइम) स्मृतिक राजनाला के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी विश्लेषण किया और आरोपी की मूवमेंट को ट्रैक किया। मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए लगातार दबिश दी गई, जिसके बाद आरोपी कृष्णा साहू को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपने परिवार और साथियों के साथ मिलकर पहले से योजना बनाई थी और गबन की रकम को आपस में बांट लिया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 136/26 के तहत धारा 316(4), 306 और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

You Might Also Like

साव को कांकेर, शर्मा को बस्तर की जिम्मेदारी

एयर-शो के लिए वायुसेना के स्पेशल जेट्स रायपुर पहुंचे

प्रदेश के 19 ठिकानों पर एसीबी-ईओडब्लू की दबिश

आम लोगों के बीच 2 महीने से रह रहे थे नक्सल दंपत्ति, अस्पताल में इलाज के दौरान खुली पोल

एसआईआर फार्म भरने वाले अलर्ट, बीएलओ नहीं मांगते ओटीपी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पूर्व विधायक के बेटे ने किया सुसाइड
Next Article जल संरक्षण ने गांवों को बनाया आत्मनिर्भर

खबरें और भी है....

तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ
ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा पर पुलिस का कहर, आईपीएल मैच में सट्टा खिलाते 6 सपड़ाए
शालीमार-उदयपुर 16 घंटा तो गीतांजली एक्सप्रेस सात घंटा देरी से पहुंची रायगढ़
श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में सीटी कोरोनरी एंजियोग्राफी की सुविधा शुरू
चिकित्सा जगत में रायगढ़ की बड़ी उपलब्धि, डॉ. रूपेन्द्र पटेल हॉस्पिटल में ‘इटीईपी’ तकनीक से हर्निया का सफल ऑपरेशन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?