NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लॉयंस क्लब ऑफ रायगढ़ सिटी ने रचा इतिहास
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > लॉयंस क्लब ऑफ रायगढ़ सिटी ने रचा इतिहास
रायगढ़

लॉयंस क्लब ऑफ रायगढ़ सिटी ने रचा इतिहास

गोल्डन जुबली में सेवा समर्पण और एकता की अद्भुत मिसाल

lochan Gupta
Last updated: April 27, 2026 11:37 pm
By lochan Gupta April 27, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। लॉयंस क्लब ऑफ रायगढ़ सिटी ने विगत 22 अप्रैल की शाम छह बजे शहर के होटल ट्रिनिटी ग्रेंड्स में नामचीन विशिष्टगणों व शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में क्लब के 50 वर्षों की सेवा पूर्ण होने की खुशी में स्वर्ण जयंती समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। जिसने सेवा, समर्पण और एकता की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत की। कार्यक्रम में विभिन्न क्लबों के सदस्यों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह उपलब्धि प्रेरणास्रोत बनेगी

मुख्य अतिथि लॉयन विजय अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा को और बढ़ाया। उन्होंने सभी सदस्यों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कीनोट स्पीकर श्री बाली ने कहा कि रायगढ़ की धरती से मेरा विशेष जुड़ाव रहा है, जहाँ सेवा और समर्पण की सच्ची भावना देखने को मिलती है।50वीं सालगिरह पर मैं क्लब को निरंतर सफलता और नई ऊँचाइयों की शुभकामनाएँ देता हूँ। वहीं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रिपुदमन ने सभी क्लब्स के पीएसटी को सम्मानित कर संगठन की एकता और सहयोग की मिसाल पेश की और 50वीं चार्टर डे पर क्लब को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि  यह उपलब्धि गौरव का विषय है। इसी तरह विशिष्ट अतिथि वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पवन मलिक ने कहा कि यह आयोजन सेवा, नेतृत्व और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। क्लब की यह उपलब्धि आने वाले समय के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

नयी ऊँचाइयों को छू रहा लॉयनिज्म

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन शैलेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में सदैव नए सदस्यों को जोडऩे का संदेश देते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन सभी क्लबों के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके नेतृत्व में लॉयनिज़्म नई ऊँचाइयों को छू रहा है। सेकंड वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पवन मलिक ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह आयोजन सेवा, नेतृत्व और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है तथा क्लब की यह उपलब्धि आने वाले समय के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। मुख्य अतिथि की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ाया। सिटी क्लब द्वारा की गई शानदार विजिट की सराहना करते हुए अध्यक्ष द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की गई एवं पिन लगाकर सम्मानित किया गया।

मनाया गया जन्म दिन

कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का जन्मदिन रहा, जिसे सभी क्लबों के सदस्यों एवं अतिथियों की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।वहीं कार्यक्रम का सफल मंच संचालन संजय अग्रवाल, अंबिका वर्मा एवं प्रेम अग्रवाल द्वारा किया गया, जिनकी सशक्त एवं प्रभावशाली एंकरिंग ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम में पवन मलिक के साथ जीएलटी कोऑर्डिनेटर लॉयन आशीष अग्रवाल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।वहीं उपस्थित सदस्यों ने भी कहा ऐसा भव्य और ऐतिहासिक आयोजन पहली बार देखने को मिला,जिसने सभी के मन पर गहरी छाप छोड़ी। वहीं अंत में सचिव लॉयन अरुण गोयल ने आभार प्रदर्शन किया। वहीं 50 वीं स्वर्ण जयंती समारोह के ऐतिहासिक एवं यादगार भव्य आयोजन को सफल बनाने में लॉयंस क्लब के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

सेवा नहीं समर्पण की सशक्त भावना है

वहीं इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लॉयन रामनिवास ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उल्लेख करते हुए भविष्य की दिशा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लॉयनिज़्म केवल सेवा नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पण की सशक्त भावना है। उन्होंने अपने मजबूत संकल्प और दूरदर्शिता से संगठन को नई दिशा प्रदान की। अपने दो वर्षीय कार्यकाल में उन्होंने न केवल टीम का सफल नेतृत्व किया, बल्कि सभी सदस्यों के हृदय में अमिट छाप छोड़ी तथा रायगढ़ के सभी क्लबों को एकता के सूत्र में पिरोकर एक नई मिसाल कायम की। वहीं कार्यक्रम के प्रारंभ में लॉयंस क्लब रायगढ़ सिटी के पदाधिकारियों एवं सभी अतिथियों द्वारा दोनों चार्टर मेंबर्स लॉयन सागर मल एवं लॉयन डॉ. के एन पटेल का बुके, शाल एवं श्रीफल से विशेष सम्मान किया गया। तत्पश्चात दिव्य ऊर्जा क्लब की ओर से लॉयन अनीता कपूर एवं उनकी टीम द्वारा दोनों चार्टर मेंबर्स का आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत किया गया। जिसने समारोह की शान को और बढ़ा दिया। इसी तरह लॉयंस क्लब प्राइड अध्यक्ष पूनम सिंह और टीम की सदस्यों ने लॉयन्स क्लब के अध्यक्ष सचिव  कोषाध्यक्ष  का सम्मान मोमेंटो द्वारा किया गया।

You Might Also Like

मोदी की सशक्त कार्यशैली से देश ‘पॉलिसी पैरालिसिस’ से बाहर आया-ओपी

गौरीशंकर शर्मा का निधन

राजस्थानी लोक नृत्य घूमर पर अग्रसमाज की महिलाओं और युवतियों ने दिखाई जबरदस्त दिलचस्पी

बिना वैध फार्मेसी लाइसेंस के संचालित दवा दुकानों पर करें कार्रवाई- कलेक्टर

जिले के जंगलों में 117 हाथी कर रहे विचरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बरसात से पहले अलर्ट मोड में निगम, महापौर ने वार्ड 02 व 16 में नाला-सीसी रोड कार्यों का किया सघन निरीक्षण
Next Article भारत स्काउट एंड गाइड द्वारा बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जल वितरण सेवा का शुभारंभ

खबरें और भी है....

तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ
ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा पर पुलिस का कहर, आईपीएल मैच में सट्टा खिलाते 6 सपड़ाए
शालीमार-उदयपुर 16 घंटा तो गीतांजली एक्सप्रेस सात घंटा देरी से पहुंची रायगढ़
श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में सीटी कोरोनरी एंजियोग्राफी की सुविधा शुरू
चिकित्सा जगत में रायगढ़ की बड़ी उपलब्धि, डॉ. रूपेन्द्र पटेल हॉस्पिटल में ‘इटीईपी’ तकनीक से हर्निया का सफल ऑपरेशन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?