रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, रायगढ़ के तत्वावधान में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अत्यंत लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण के सामूहिक श्रवण हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम कल, 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को रायगढ़ नगर मंडल एवं चक्रधर नगर जूटमिल मंडल के संयुक्त प्रयासों से संपन्न होगा।
प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा छत्तीसगढ़ के स्थायी आमंत्रित सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला उपस्थित रहेंगे। साथ ही, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री रविन्द्र सिंह भाटिया, श्रीमती मेहरून निशा (प्रदेश आमंत्रित सदस्य), जिलाध्यक्ष असलम हुसैन, जिला महामंत्री सतनाम सिंह पोथिवाल व साहिल मनियार, शहर मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल एवं पार्षद नवाब खान अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संपन्न करने के लिए मोर्चा द्वारा निम्नलिखित समय सारणी तय की गई है। प्रात: 10:55 बजे: कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आयोजन स्थल पर आगमन। प्रात: 11:00 बजे प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण। वहीं प्रात: 11:30 बजे कार्यक्रम का विधिवत समापन। रेलवे स्टेशन रोड, गुरुपाल सिंह भल्ला कार्यालय, में होगा। नगर मंडल अध्यक्ष जफर मलिक एवं जूटमिल मंडल अध्यक्ष साहब सिंह हजरा ने जिले के समस्त पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों, विशेष एवं स्थायी आमंत्रित सदस्यों तथा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है।



