नई दिल्ली। पंजाब के साथ-साथ अब देश की राजनीति में संसद राघव चड्ढा समेत उन सांसदों की चर्चा चल रही है. इस राजनीतिक अदालव में बड़ी खबर यह है कि राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़ कर शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया है.
इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राघव चड्ढा को पार्टी की सदस्यता दिलाई. राघव चड्ढा के साथ अशोक मित्तल और संदीप पाठक भी भाजपा में शामिल हुए. दिल्ली मुख्यालय में राघव चड्ढा को जैसे ही भाजपा मुख्यालय पहुंचे, वहां पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने उन्हें रिसीव किया. जिसके बाद नितिन नवीन ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया और बाद में मिठाई खिलाई.
सीएम साय ने कहा- पीएम मोदी पर बढ़ता जा रहा सबका विश्वास

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत सात सांसदों के भाजपा में शामिल होने की खबर ने छत्तीसगढ़ में भी राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति बढ़ते विश्वास का नतीजा बताया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आप सांसदों के भाजपा में प्रवेश को लेकर मीडिया से चर्चा में कहा कि बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है. नियति और नियम बीजेपी में है. यह बताता है कि प्रधानमंत्री पर सबका विश्वास बढ़ता जा रहा है।



