NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्वास्थ्य अमले ने किया स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने औचक निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > स्वास्थ्य अमले ने किया स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने औचक निरीक्षण
रायगढ़

स्वास्थ्य अमले ने किया स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने औचक निरीक्षण

हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की देखभाल, संस्थागत प्रसव और टीकाकरण पर विशेष जोर

lochan Gupta
Last updated: April 25, 2026 12:05 am
By lochan Gupta April 25, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। राज्य शासन एवं कलेक्टर के निर्देश में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनिल कुमार जगत एवं जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. बी.पी. पटेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा तथा डॉ. कल्याणी पटेल की संयुक्त टीम द्वारा विकासखंड लोईंग एवं पुसौर में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हाई रिस्क गर्भवती महिला वार्ड, ओपीडी सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
टीम ने विकासखंड लोईंग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनोरा एवं जामगांव तथा पुसौर क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्र औरदा, कुसमुरा और कोड़ातरई का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पतालों की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। निरीक्षण के दौरान संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की विशेष देखभाल सुनिश्चित करने तथा एनीमिक गर्भवती माताओं की नियमित जांच, उपचार एवं पोषण संबंधी परामर्श देने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी स्वास्थ्य संस्थानों को प्रत्येक माह की 25 तारीख को संभावित प्रसव तिथि वाली गर्भवती महिलाओं की सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित कर उन्हें संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करने को कहा गया। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पोर्टल एंट्री, एचपीवी टीकाकरण, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, रिपोर्टिंग एवं मॉनिटरिंग, फील्ड विजिट और औचक मूल्यांकन जैसे पहलुओं की भी समीक्षा की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए सभी संबंधितों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

सडक़ों की सुरक्षा के लिए ट्रैक्टरों में कैजवील पर सख्ती

गुम बच्चों को उसके पिता से मिलाया पुलिस ने

38 अधिकारी-कर्मचारियों ने कर्तव्य मतपत्र का किया प्रयोग

भूपदेवपुर पुलिस की दोहरी शराब रेड कार्रवाई

आज जगह-जगह विराजेगें देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नशे के सौदागरों पर जशपुर पुलिस का बड़ा प्रहार
Next Article प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले में 421 गर्भवती महिलाओं की जांच

खबरें और भी है....

वर्षो पुरानी मांग पर ओपी चौधरी ने लगाई मुहर
रिटायर्ड अधिकारी से 36.97 लाख की ठगी, राजस्थान से पकड़े गए महिला समेत 5 आरोपी
चोरी की बाइक के सााथ आरोपी गिरफ्तार
सट्टा खाईवाल एजाज खान किया सरेंडर
बड़ी मां की हत्या कर शव को जंगल में फेका

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वर्षो पुरानी मांग पर ओपी चौधरी ने लगाई मुहर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?