सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में पत्रकार पोश राम साहू के साथ मारपीट करने वाले कृषि विभाग के अधिकारी पर आखिरकार प्रशासन का डंडा चल गया है। लंबे समय से चर्चा में रहे इस मामले में अब बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिला कलेक्टर संजय कन्नौजे ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और जांच के बाद दोषी पाए गए अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर उप संचालक कृषि विभाग (डीडीए) ने प्रवीण पटेल, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (आरईओ) को निलंबित कर दिया है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जिला कृषि कार्यालय में पत्रकार पोश राम साहू किसान सम्मान निधि एक किसान को नहीं मिलने पर चर्चा करने पहुंचे थे, जहां ग्रामीण क़ृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण पटेल ने अचानक भडक़ कर पत्रकार के साथ मारपीट कर दिया, जिससे घटना के बाद पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला था। इस कार्रवाई के बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में हडक़ंप मच गया है। वहीं पत्रकार जगत में इस निर्णय को न्याय की जीत माना जा रहा है।
पत्रकार से मारपीट करने वाला कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित



