NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > नई दिल्ली > बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
नई दिल्ली

बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में सबसे ज्यादा 85 प्रतिशत वोट पड़े

lochan Gupta
Last updated: April 24, 2026 12:15 am
By lochan Gupta April 24, 2026
Share
5 Min Read

कोलकाता/चेन्नई। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में गुरुवार को बंपर वोटिंग हुई। बंगाल की 294 सीटों में से 152 सीटों पर पहले फेज में 92.56 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 85.13 प्रतिशत वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के आंकड़े रात 9 बजे तक हैं। इनमें बदलाव हो सकता है।
सबसे ज्यादा मतदान रघुनाथगंज विधानसभा सीट पर हुआ है. यहां करीब 95 फीसदी मतदाताओं ने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया. पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. मतदान सुबह सात बजे प्रारंभ हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रही. जिन सीटों पर कड़ा मुकाबला माना जा रहा है, उनमें नंदीग्राम, खडग़पुर, पुरुलिया, बांकुरा और झारग्राम सीटों शामिल हैं. राज्य में दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा, जिसमें 142 सीटों पर मतदान होगा.
आज दिन की शुरुआत से ही कई इलाकों में मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं. ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी बूथों तक, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे. मालतीपुर में एक महिला मतदाता की बूथ पर मौत जैसी दुखद घटना भी सामने आई, लेकिन इसके बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ. वहीं तमिल नाडु ने भी इस बार जमकर मतदान में हिस्सा लिया है. शाम 6 बजे तक तमिलनाडु में 84.29 प्रतिशत वोटिंग दर्ज किया गया है.

बंगाल में वोटिंग के दौरान हिंसक-झड़प


बंगाल के दक्षिण मिदनापुर में कुमारगंज सीट से भाजपा कैंडिडेट सुवेंदु सरकार को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उनका सिक्योरिटी गार्ड उनके साथ था। इसके बावजूद भीड़ ने उन्हें खदेड़ दिया। पश्चिम बर्धमान जिले के बर्नपुर में आसनसोल साउथ सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला हुआ। इससे गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया। अग्निमित्रा ने बताया कि उनकी कार पर पत्थर फेंके गए। बीरभूम के बोधपुर गांव में इव्हीएम खराब होने के बाद लोगों ने पुलिस और सेंट्रल फोर्स पर पथराव कर दिया। पुलिस की गाड़ी में तोडफ़ोड़ भी की। घटना में कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। मुर्शिदाबाद के नौदा में बुधवार देर रात देसी बम से हमले में कई लोग घायल हो गए। आम जनता उन्नयन पार्टी चीफ हुमायूं कबीर सुबह घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उनके समर्थकों और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, पथराव हुआ। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। हुमायूं की कार पर पत्थरों और लाठियों से हमला किया गया। सिलीगुड़ी के जगदीश चंद्र विद्यापीठ में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। बूथ के बाहर दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच बहस हो गई। विवाद बढ़ता देख सुरक्षाबलों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। यहां से शंकर घोष भाजपा प्रत्याशी हैं।
सीआरपीएफ जवानों पर लोगों ने फेंके पत्थर
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण की वोटिंग के दौरान झड़प की खबरें सामने आई है. बीरभूम जिले की दुबराजपुर विधानसभा सीट के खैरासोल घुमर गांव में तैनात सीआरपीएफ जवानों पर लोगों ने पत्थर फेंके.

पूर्ण बहुमत वाली बीजेपी सरकार बनने जा रही है- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल में चुनाव सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज, वोटिंग का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है. 5 तारीख को दीदी को पूरी तरह से हार का सामना करना पड़ेगा. बंगाल में पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार बनने जा रही है. आप सभी को बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त कराने के लिए कमल के निशान वाला बटन जरूर दबाना चाहिए. इसके आलवा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘बंगाल में अभी-अभी मुझे कुछ लोग मिले, जो कह रहे थे कि अमित भाई, लोग वोट तो देना चाहते हैं, लेकिन गुंडों से डरते हैं. इनसे मत डरना. मैं दीदी के गुंडों को कहकर जाता हूं, 29 तारीख को घर के बाहर मत निकलना, वरना 5 तारीख के बाद हम तुम्हें सीधा कर देंगे.’

बंपर वोटिंग टीएमसी जीत का संकेत-ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अब तक हुए मतदान से संकेत मिलता है कि तृणमूल कांग्रेस अभी से ही जीत की स्थिति में है. उन्होंने कहा, ‘मुझे किसी पद में कोई दिलचस्पी नहीं है. मुझे कुर्सी नहीं चाहिए. मैं सिर्फ दिल्ली में बीजेपी सरकार का अंत चाहती हूं.’

You Might Also Like

जातिगत जनगणना का समर्थन व ऑपरेशन सिंदूर को सैल्यूट

बजट में किसान नौजवान पर मेहरबान

नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए सीएम साय

झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी पड़ी भारी

सरकार का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक गाडिय़ों के लिए बदला सब्सिडी का नियम,अब 2028 तक मिलेगा लाभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 को

खबरें और भी है....

बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 को
धरमजयगढ़ वनमंडल में हाथी शावक का मिला शव
पत्रकार से मारपीट करने वाला कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित
लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ने बाइक को ठोका, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?