NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सारंगढ़ नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे की कुर्सी बरकरार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > सारंगढ़ नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे की कुर्सी बरकरार
सारंगढ़

सारंगढ़ नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे की कुर्सी बरकरार

हाईकोर्ट ने लगाई निष्कासन पर रोक

lochan Gupta
Last updated: April 23, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta April 23, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़। नगर पालिका सारंगढ़ की सियासत में ‘शह और मात’ के खेल के बीच एक बड़ा उलटफेर हुआ है। राज्य शासन द्वारा पद से पृथक की गईं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे को माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। न्यायालय ने शासन के निष्कासन आदेश पर स्टे (स्थगन) देते हुए उन्हें पुन: अध्यक्ष के रूप में कार्य करने की अनुमति प्रदान कर दी है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विभाग ने 20 मार्च 2026 को एक आदेश जारी कर श्रीमती बंजारे को धारा 41-ए के तहत अध्यक्ष पद से हटा दिया था। साथ ही, उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए भी अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इस कार्रवाई को अध्यक्ष ने उच्च न्यायालय बिलासपुर में चुनौती दी थी।

कोर्ट का फैसला और बहाली

रिट याचिका क्रमांक डब्लूपीसी 1504/2026 पर सुनवाई करते हुए माननीय उच्च न्यायालय ने 20 अप्रैल 2026 को शासन के आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता अगली सुनवाई तक अध्यक्ष के रूप में यथावत कार्य करती रहेंगी।

उपस्थिति प्रतिवेदन जमा किया

कोर्ट के आदेश की प्रति मिलते ही सोनी अजय बंजारे ने नगर पालिका परिषद सारंगढ़ में अपना उपस्थिति प्रतिवेदन (ज्वानिंग रिपोर्ट) प्रस्तुत कर दिया है। पिछले कुछ समय से अध्यक्ष की अनुपस्थिति और प्रशासनिक खींचतान के कारण शहर के विकास कार्य ठप पड़े थे। अब अध्यक्ष की वापसी के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि रुके हुए जनहित के कार्यों में तेजी आएगी और नगर सरकार नई ऊर्जा के साथ काम करेगी।

You Might Also Like

महतारी वंदन योजना में ई-केवाईसी के नाम पर लूट, जिम्मेदार अधिकारी मौन

चुनाव को लेकर कांग्रेस की आवश्यक बैठक गिरीविलास में संपन्न

प्रधानमंत्री रोजग़ार सृजन कार्यक्रम: स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की ओर एक मजबूत कदम

सीएमएचओ ने छात्रों को किया जागरुक

शाप्राशा बुटीपारा में मना कौशल दिवस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भव्य विष्णु महायज्ञ एवं बटुक संस्कार संपन्न
Next Article भीषण गर्मी में मिली बड़ी राहत : नई पानी टंकी से जलापूर्ति प्रारंभ

खबरें और भी है....

बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 को
धरमजयगढ़ वनमंडल में हाथी शावक का मिला शव
पत्रकार से मारपीट करने वाला कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित
लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ने बाइक को ठोका, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?