NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: काम में लापरवाही पर ठेकेदार को किया गया ब्लैकलिस्टेड
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > काम में लापरवाही पर ठेकेदार को किया गया ब्लैकलिस्टेड
रायगढ़

काम में लापरवाही पर ठेकेदार को किया गया ब्लैकलिस्टेड

निविदा निरस्त, जमानत राशि राजसात

lochan Gupta
Last updated: April 23, 2026 12:37 am
By lochan Gupta April 23, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। नगर पालिक निगम रायगढ़ में विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने ब्लैकलिस्ट कर दिया है। यह कार्रवाई संजय मैदान विकास कार्य में निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा नहीं करने और बार-बार नोटिस के बावजूद प्रगति नहीं दिखाने पर की गई है।
संजय मैदान के विकास कार्य के अंतर्गत फेंसिंग, गेट निर्माण, पाथवे, नाली निर्माण, विद्युत व्यवस्था, ग्राउंड मेकिंग तथा सिटिंग चेयर जैसे कार्यों के लिए कान्हा कंस्ट्रक्शन प्रोपराइटर कन्हैया सोनी सक्ती को कार्यादेश जारी किया गया था। इस कार्य की समय-सीमा लगभग 5 माह निर्धारित थी, लेकिन तय अवधि बीतने के बाद भी कार्य में कोई ठोस प्रगति नहीं पाई गई।
निगम प्रशासन द्वारा ठेकेदार को 29 सितंबर 2025 को प्रथम नोटिस इसके बाद क्रमश: द्वितीय एवं अंतिम सूचना पत्र भेजे गए, लेकिन इसके बावजूद ठेकेदार कान्हा कंस्ट्रक्शन प्रोपराइटर कन्हैया सोनी द्वारा कार्य में कोई सुधार नहीं किया गया। आयुक्त श्री क्षत्रिय ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि ठेकेदार द्वारा कार्य बंद कर दिए जाने से आम नागरिकों में असंतोष की स्थिति बन रही थी और निगम की छवि भी प्रभावित हो रही थी।

निविदा निरस्त, जमानत राशि राजसात

निगम प्रशासन ने ठेकेदार कान्हा कंस्ट्रक्शन प्रोपराइटर कन्हैया सोनी की निविदा को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है साथ ही, अनुबंध की शर्तों के अनुसार ठेकेदार की जमा जमानत राशि को राजसात कर लिया गया है।

एक वर्ष के लिए प्रतिबंध

आयुक्त के निर्देशानुसार संबंधित ठेकेदार को आगामी 1 वर्ष तक नगर निगम की सभी निविदाओं में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से अन्य ठेकेदारों को भी स्पष्ट संदेश दिया गया है कि कार्य में लापरवाही या नियमों की अनदेखी करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर प्रशासन द्वारा शहर के विकास कार्य में लगे सभी ठेकेदारों को चेतावनी दी है कि वे समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें, अन्यथा इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

युवा ही राष्ट्र की ऊर्जा और भविष्य है- देवेन्द्र प्रताप सिंह

गुणवत्ता विहीन सडक़ निर्माण करने वाला ठेकेदार हुआ ब्लैक लिस्टेट

नटवर स्कूल मैदान में विराजे महाराष्ट्र मंडल के गणपति बप्पा

एसएसपी सदानंद ने कोतवाली थाना का किया आकस्मिक निरीक्षण

सद्कर्म करने वाले मृत्यु के बाद भी अमर रहते है : पूज्य बाबा प्रियदर्शी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट पर बड़ा प्रहार, पुलिस ने सट्टा का मास्टरमाइंड देव बंसल को रायपुर से दबोचा
Next Article ऐतिहासिक शिव मंदिरों में सुविधाओं का अभाव, पूजेरीपाली और पोरथ में शेड निर्माण की उठी मांग

खबरें और भी है....

ऐतिहासिक शिव मंदिरों में सुविधाओं का अभाव, पूजेरीपाली और पोरथ में शेड निर्माण की उठी मांग
काम में लापरवाही पर ठेकेदार को किया गया ब्लैकलिस्टेड
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट पर बड़ा प्रहार, पुलिस ने सट्टा का मास्टरमाइंड देव बंसल को रायपुर से दबोचा
पार्षद के भाई व परिवार के साथ हुई मारपीट
महिला आरक्षण पर कांग्रेस का ढोंग नहीं चलेगा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ऐतिहासिक शिव मंदिरों में सुविधाओं का अभाव, पूजेरीपाली और पोरथ में शेड निर्माण की उठी मांग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?