सारंगढ़। जिले के प्रा. स्वास्थ्य केंद्र भेडवन ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यएएस) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 95.08 प्रतिशत अंक के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिसके लिए जपं अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह ने बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित की। यह उपलब्धि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, बेहतर प्रबंधन और टीम वर्क का परिणाम मानी जा रही है। राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य केंद्रों में दी जाने वाली सेवाओं, सुविधाओं के मूल्यांकन के लिए 16 और 17 मार्च को हृक्त्रस् के तहत निरीक्षण किया गया। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा नियुक्त मूल्यांकन कर्ता डॉ. अजय सिंह एवं डॉ. अंजु गोपे प्रधान ने केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान ओपीडी, आईपीडी, प्रसव कक्ष, प्रयोगशाला, रा. स्वा. कार्यक्रमों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान रजिस्टर व रिकॉर्ड की जांच के साथ ही मरीजों एवं स्टाफ से बातचीत कर सेवाओं की गुणवत्ता का आंकलन किया गया। हर्बल गार्डन, बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन, फायर सेफ्टी, स्टोर रूम, जननी सुरक्षा योजना, मरीजों की परिवहन व्यवस्था, पोषण आहार, स्वच्छ पेयजल और वार्डों की साफ सफाई जैसी व्यवस्थाओं को भी परखा। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशन में जिले के स्वा.केंद्रों को रा. मानकों के अनुरूप विकसित करने का कार्य लगातार किये जा रहे है वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वा. अधिकारी डॉ. एफआर. निराला द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों को हृक्त्रस् के अनुरूप प्रशिक्षण देकर तैयार किया गया। बीएमओ डॉ. आर.एल. सिदार के मार्गदर्शन, डीपीएम नंदलाल इजारदार, डीएएम मनोज साहू और हृक्त्रस् सलाहकार कृष्ण पुरी गोस्वामी की निगरानी में जिले के स्वा. संस्थानों का उन्नयन किया गया। जिसका सकारात्मक परिणाम भेडवन केंद्र की इस सफलता के रूप में सामने आया। इस उपलब्धि में प्रभारी चिकि. अधि. चंद्र कुमार पटेल, डॉ. केएस. पटेल, डॉ. गौरव साहू सहित समस्त स्वास्थ्य स्टाफ, आरएचओ, नर्सिंग स्टाफ, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, मितानिनों एवं विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों से जुड़े टीमों का विशेष योगदान रहा।
भेडवन प्रा.स्वास्थ्य केंद्र ने रचा इतिहास जपं अध्यक्ष ममता ने दी बधाई



