रायगढ़। अपनी ही शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की बाइक गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उक्त मामला छाल थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार बाबूलाल निषाद निवासी तरेकेला ने छाल थाने में सूचना देते हुए बताया कि उसका बेटा कमल सिंह निषाद 30 साल, 19 अप्रैल की शाम 4 बजे अपनी शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने जाने के नाम से बाइक लेकर निकला था। इस दौरान रात करीब 8.35 में उसके दामाद सुरेश निषाद ने उसे फोन करके बताया कि बोजिया – घूमापहरी मेन रोड के पास कमल का एक्सीडेन्ट हो गया है। इससे जब मौके पर पहुंचकर देखा तो उसके सिर में गंभीर चोट आने से कमल निषाद की मौत हो चुकी थी। रात के अंधेरे में बाइक चालक के द्वारा गड्ढा नहीं देख पाने के चलते संभवत: यह घटना हुई है। इस हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल निर्मित हो गया है।
बहरहाल मृतक के पिता बाबूलाल निषाद की रिपोर्ट के बाद छाल पुलिस मर्ग पंचनामा के बाद पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।
अपनी ही शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की सडक़ हादसा में मौत
रात के अंधेरे में गड्ढे में गिरने से हुई घटना



