NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दलदल में फंसने बेबी एलीफेंट की मौत, पूरी रात हाथियों का झूंड तालाब के पास रहा मौजूद
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > दलदल में फंसने बेबी एलीफेंट की मौत, पूरी रात हाथियों का झूंड तालाब के पास रहा मौजूद
रायगढ़

दलदल में फंसने बेबी एलीफेंट की मौत, पूरी रात हाथियों का झूंड तालाब के पास रहा मौजूद

छाल वन परिक्षेत्र की घटना, जांच में जुटी वन विभाग

lochan Gupta
Last updated: May 25, 2026 12:02 am
By lochan Gupta May 25, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। बीती रात छाल रेंज के आमागुड़ा-पुसल्दा तालाब में हाथियों के झूंड के साथ शावक भी पहुंचा था, जहां तालाब में घुसकर पानी पीने व नहाने के दौरान दलदल में फंसने से एक शावक की मौत हो गई। जिसके बाद पूरी रात हाथियों का झूंड तालाब के पास मौजूद रहा साथ ही हाथियों की चिंघाड़ सुनकर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद टीम वहां पहुंची और हाथियों को जंगल की ओर खदेडकर मृत शावक को बाहर निकलते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छाल रेंज के एडू परिसर में इन दिनों 52 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। शनिवार रात हाथियों का दल जंगल से निकलकर आमागुड़ा-पुसल्दा तालाब पहुंचा कर हाथियों का दल नहाने और पानी पीने के लिए तालाब उतरा था। इसी दौरान एक बेबी एलीफेंट दलदल में फंस गया और बाहर नहीं निकल सका।
दलदल में फंसे रहने के कारण हाथी शावक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाथी शावक के बाहर नहीं निकलने पर हाथियों का झुंड पूरी रात तालाब के आसपास ही मौजूद रहा और चिंघाड़ता रहा। सुबह ग्रामीणों और हाथी ट्रैकर्स को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद वन विभाग को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
वहीं ग्रामीणों की मानें तो एक मादा हाथी अपने मृत शावक को सूंड और पैरों की मदद से उठाने की कोशिश करती रही, लेकिन उसकी मौत हो जाने के कारण नहीं उठ सका। इस दौरान ग्रामीणों ने दूर से इस घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ देर बाद हाथियों का दल वहां से जंगल की ओर चला गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृत शावक को दलदल से बाहर निकाला और पीएम की कार्रवाई की है।

इसी माह 3 हाथी शावकों की मौत

उल्लेखनीय है कि इन दिनों लगातार हाथी शावक की मौत की घटना सामने आ रही है। ऐसे में देखा जाए तो इसी माह तीन मौत हो चुकी है। जिसमें पहली घटना 8 मई को सिंघीझाप क्षेत्र स्थित घोघरा डैम में डूबने से करीब 6 महीने के हाथी शावक की मौत हो गई थी। इसके बाद 11 मई को तरकेला गांव के केराझरिया जंगल स्थित डैम के दलदल में फंसने से एक अन्य शावक की जान चली गई। वहीं अब 24 मई को आमागुड़ा-पुसल्दा तालाब में तीसरे शावक का दलदल में फंसने से मौत हुई है।

52 हाथियों का दल मौजूद

इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो इस क्षेत्र में 52 हाथियों का दल विचरण कर रहा था। जो रात में तालाब नहाने व पानी पीने के लिए पहुंचे थे, इस दौरान हाथी शावक की मौत हो गई, जिसे बाहर निकालकर आगे की प्रक्रिया जारी है।

You Might Also Like

लोक सेवा केंद्र के आड़ में ई-टिकट बनातेे युवक पकड़ाया

जन विकास कार्य मेरी सर्वोपरि प्राथमिकता : ओपी चौधरी

भवन निर्माण हेतु विप्रजनों ने दिया सकारात्मक सुझाव

पत्नी को आत्महत्या के लिये किया प्रताडि़त, हुई मौत

भीषण गर्मी में लू के थपेड़ों से तप रहा शहर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article धान खरीदी में 99 लाख का गबन
Next Article धर्म बदलने वालों का एसटी का दर्जा खत्म करने की मांग

खबरें और भी है....

धर्म बदलने वालों का एसटी का दर्जा खत्म करने की मांग
दलदल में फंसने बेबी एलीफेंट की मौत, पूरी रात हाथियों का झूंड तालाब के पास रहा मौजूद
धान खरीदी में 99 लाख का गबन
प्रभारी मंत्री ओपी ने चेताया-विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, शिलापट्ट न लगाने पर होगी कार्रवाई
प्लास्टिक गोदाम में लगी आग पर दूसरे दिन पाया गया काबू

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
धर्म बदलने वालों का एसटी का दर्जा खत्म करने की मांग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?