रायगढ़। देशव्यापी जनगणना 2026-2027 प्रक्रिया के तहत नगर निगम क्षेत्र में ऑनलाइन स्व-गणना की शुरुआत हो चुकी है। इसी क्रम में महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू, एमआईसी सदस्यों एवं पार्षदगणों ने स्वयं ऑनलाइन जनगणना स्व-गणना फॉर्म भरकर नागरिकों को जागरूक करने का संदेश दिया।
नगर निगम कार्यालय में आज जनप्रतिनिधियों ने ऑनलाइन माध्यम से स्व-गणना फॉर्म भरते हुए इस प्रक्रिया को सरल, सुरक्षित और समय की बचत करने वाला बताया। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे भी निर्धारित अवधि के भीतर स्वयं अपना जनगणना फॉर्म भरकर इस राष्ट्रीय कार्य में भागीदारी सुनिश्चित करें।
महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है। इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा नागरिकों के लिए एक बड़ा अवसर है, जिससे वे घर बैठे आसानी से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने शहर के सभी नागरिकों से 16 से 30 अप्रैल के बीच अनिवार्य रूप से ऑनलाइन जनगणना स्वगणना अपना फॉर्म भरने की अपील की। एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण ने भी आनलाइन जनगणना स्वगणना फॉर्म भरा एवं नागरिकों से जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करने की अपील की और इसे सफल बनाने का संकल्प लिया।
महापौर व सभापति ने भरा जनगणना ऑनलाइन स्व-गणना फॉर्म
एमआईसी सदस्य व पार्षदगण ने भी जनगणना आनलाइन स्वगणना भर नागरिकों से भी की सहभागिता की अपील



