NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जशपुर पुलिस ने 38 गौवंशों से भरा ट्रक पकड़ा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > जशपुर पुलिस ने 38 गौवंशों से भरा ट्रक पकड़ा
जशपुरनगर

जशपुर पुलिस ने 38 गौवंशों से भरा ट्रक पकड़ा

‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत कार्रवाई, चालक फरार, तलाश जारी

lochan Gupta
Last updated: April 19, 2026 11:48 pm
By lochan Gupta April 19, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में गौ तस्करी के विरुद्ध जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है, पुलिस लगातार गौ तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है, इसी क्रम में दिनांक 18.04.26 को जशपुर पुलिस को थाना कांसाबेल क्षेत्र में गौ तस्करी कर रहे एक ट्रक से 38 नग गौ वंशों को मुक्त कराने में सफलता मिली है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18.04.26 की प्रात: करीबन 04.30 बजे थाना कांसाबेल पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि एक ट्रक क्रमांक जेएच-02-बीएम-4221 में भारी मात्रा में गौ वंशों को भरकर पत्थलगांव कांसाबेल की ओर से नेशनल हाइवे 43 पर ले जाया जा रहा है, जिस पर थाना कांसाबेल की पुलिस टीम के द्वारा मुखबीर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल बेला घाट में नाकाबंदी की गई थी, इसी दौरान संदिग्ध ट्रक आता दिखाई देने पर पुलिस के द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया, पुलिस को देखकर संदिग्ध ट्रक का चालक गाड़ी को न रोककर, तेजी से वाहन भगाने लगा, पुलिस की टीम के द्वारा संदिग्ध ट्रक का पीछा किया जा रहा था, पुलिस को पीछा करते देख संदिग्ध ट्रक का चालक रास्ते में आगे ग्राम नारायण बहली में रोड किनारे ट्रक को छोड़ कर, जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गया, पुलिस की टीम के द्वारा जब ट्रक के पास पहुंचकर, ट्रक की तलाशी ली गई, तब उसके ट्रॉली को भूरे रंग की त्रिपाल से ढंक कर रखा गया था, पुलिस ने त्रिपाल को हटाकर देखा तो पाया कि उसमें 38 नग गौ वंशों को ठूंस ठूंस कर बेरहमी पूर्वक भरा गया था। पुलिस ने सभी 38 नग गौ वंशों को गवाहों के समक्ष सकुशल बरामद कर लिया है, व गौ वंशों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया है। तथा ट्रक क्रमांक जेएच-02-बीएम-4221 को भी पुलिस के द्वारा जप्त कर लिया गया है।
मामले में पुलिस के द्वारा थाना कांसाबेल में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। पुलिस जप्त किए गए ट्रक के आधार पर मामले में विवेचना कर रही है, मामले से जुड़े गौ तस्करों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा। मामले की कार्यवाही व ट्रक सहित गौ वंशों की बरामदगी में थाना प्रभारी कांसाबेल निरीक्षक जितेंद्र ताम्रकार, सहायक उप निरीक्षक नीता कुर्रे, प्रधान आरक्षक नारायण सिंह, गोविंद नायक, आरक्षक शरद बेहरा व कमल शांति खलखो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि कांसाबेल क्षेत्र में एक ट्रक से 38 नग गौ वंशों को छुड़ाया गया है, फरार आरोपी की पता साजी की जा रही है, अग्रिम कार्यवाही जारी है, गौ तस्करी में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

You Might Also Like

बगीचा एसडीएम ने रामकृष्ण आश्रम पहुचंकर पहाड़ी कोरवा बच्चों के साथ बिताया समय

मिनी ट्रक से 17 नग गौ वंशों की तस्करी करते तीन गिरफ्तार

मुख्यमंत्री श्री साय ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ का लिया दर्शन लाभ

जनसेवा और श्रद्धा के संगम बने सालिक और सहयोगी भूषण

भाजपा के युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष की वाहन मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय ने जशपुर को दी ऐतिहासिक सौगात
Next Article सीएम साय ने प्रदेश में 774 सडक़ों का किया शिलान्यास एवं शुभारभ

खबरें और भी है....

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित नहीं होने पर बिफरी भाजपा, 70 करोड़ महिलाओं की उम्मीदें टूटीं- सीएम साय
ट्रेलर की टक्कर से पोती की मौत, दादा गंभीर, शहर के सीएमएचओ तिराहा पर हुआ हादसा
वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या हुई 24
साले-भाभी की पिटाई से जीजा की हुई मौत
128 गुम मोबाइल रिकव्हर कर पुलिस ने लौटाए

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित नहीं होने पर बिफरी भाजपा, 70 करोड़ महिलाओं की उम्मीदें टूटीं- सीएम साय
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?