NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: थवाईत बरई समाज की बैठक में शामिल हुए पहाड़ मंदिर नव निर्माण समिति के सदस्य
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > थवाईत बरई समाज की बैठक में शामिल हुए पहाड़ मंदिर नव निर्माण समिति के सदस्य
रायगढ़

थवाईत बरई समाज की बैठक में शामिल हुए पहाड़ मंदिर नव निर्माण समिति के सदस्य

समाज के लोगों ने हर तरह से सहयोग का दिया आश्वासन

lochan Gupta
Last updated: April 18, 2026 11:46 pm
By lochan Gupta April 18, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। पहाड़ मंदिर में श्री हनुमान जी महाराज की 51 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा की स्थापना हेतु आगामी 7.मई को ओ.पी. चौधरी (वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) के कर-कमलों द्वारा भूमि पूजन संपन्न होना है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में रायगढ़ शहर और जिले के समस्त समाजों को आमंत्रित किया गया है। वहीं पूजन को भव्यता देने में हर समाज के साथ बैठक का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज शाम पांच बजे जोहल पैलेस होटल में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने, समाज की जिम्मेदारियों पर चर्चा करने तथा अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने हेतु बरई थवाईत सेवा समाज की एक आवश्यक बैठक आज 18 अप्रैल को शाम 5 बजे आयोजित की गई। सर्वप्रथम थवाईत समाज के सदस्यों ने पहाड़ नव निर्माण समिति की बैठक में शामिल हुए गणमान्य सदस्यों का भाल पर तिलक लगाकर व गुलाब फूल सप्रेम भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात बैठक की शुरुआत हुई।
जिसमें थवाईत समाज के सभी सदस्यों व महिला समिति के सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। साथ ही मंदिर निर्माण समिति के सभी प्रमुख सदस्य भी शामिल हुए। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मंदिर निर्माण समिति के सक्रिय सदस्य व बरई थवाईत समाज के अध्यक्ष उमेश थवाईत ने बताया कि बैठक में आराध्य देव की पूजा अर्चना में थवाईत समाज के सभी सदस्यों का हर संभव सहयोग रहेगा। जिसके लिए सभी समर्पित रहेंगे। इसी तरह सुनील थवाईत ने कहा कि आज बरई थवाईत समाज के बैठक में पहाड़ मंदिर निर्माण समिति  के प्रमुख सदस्य शामिल हुए एवं सात मई को होने वाले भूमि पूजन संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी गई। बरई समाज ने उन्हें आश्वस्त किया कि मंदिर निर्माण में हमारे समाज द्वारा तन – मन धन से सहयोग दिया जाएगा। वहीं बरई थवाईत महिला समाज की अध्यक्ष दिशा उमेश थवाईत ने बताया कि बैठक में समाज की महिलाएँ शामिल हुईं। वहीं निर्णय लिया गया है कि आगामी 7 मई के पूजन कार्यक्रम में सभी महिला सदस्यों का सकारात्मक सहयोग रहेगा। इसी तरह श्रीमती विनिता थवाईत ने बताया कि समिति के पचास सदस्य सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की सेवा सहयोग में समर्पित रहेंगे। वहीं आज की बैठक में मंदिर निर्माण समिति के प्रमुख सदस्य सुशील मित्तल, बाबूलालअग्रवाल, दीपक डोरा, कल्पेश पटेल, चक्रधर पटेल सहित थवाईत बरई समाज सेवा समिति के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

You Might Also Like

अत्यधिक वर्षा के चलते टाटानगर-इतवारी रद्द

गांधी गंज से निकली महाराजा अग्रसेन की ऐतिहासिक शोभा यात्रा

यातायात पुलिस के साथ अडानी पावर ने बांटे हेलमेट

विष्णु देव सरकार का वार्षिक बजट प्रदेश की दशा- दिशा तय करेगा-अरूण धर दीवान

बनोरा मासिक नेत्र जांच शिविर में 120 मरीजों की हुई नि:शुल्क जांच

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article श्याम मंडल महिला इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन
Next Article चैतन्य टेक्नो स्कूल की मेधावी छात्रा स्वस्ति पटेल ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में लहराया परचम

खबरें और भी है....

विपक्ष ने देश की आधी आबादी का अधिकार छीना-पीएम मोदी,
सडक़ दुर्घटना में सिक्युरिटी गार्ड की मौत
वेदांता प्लांट हादसा : 3 और मजदूरों ने दम तोड़ा
हत्या के आरोपी को उम्र कैद
घरेलू विवाद पर बेटे ने बाप को उतारा मौत के घाट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विपक्ष ने देश की आधी आबादी का अधिकार छीना-पीएम मोदी,
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?