NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ट्रेलर की ठोकर से स्कूटी सवार गर्भवती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ट्रेलर की ठोकर से स्कूटी सवार गर्भवती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत
रायगढ़

ट्रेलर की ठोकर से स्कूटी सवार गर्भवती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत

सिंघनपुर मोड पर हुआ हादसा, पति व बच्चा भी घायल

lochan Gupta
Last updated: April 18, 2026 12:11 am
By lochan Gupta April 18, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। शुक्रवार को सुबह ग्राम सिंघनपुर मोड़ के पास कोयला लोड कर चालक ने ट्रेलर को तेज गति से चलाते हुए स्कूटी सवार दंपत्ति को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में गर्भवती महिला चक्का के नीचे आ गई, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बच्चा व उसका पति दूर जा गिरे, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया था, जो काफी समझाईश के बाद शाम को जाम समाप्त हो सका।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के रामपुर-टूंड्री निवासी उमा राठिया पति टीकाराम राठिया (33 वर्ष) अपनी मायके सिंघनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी, इससे हर दिन सुबह सिंघनपुर आती थी और शाम को अपनी ससुराल वापस लौट जाती थी। ऐसे में शुक्रवार को भी सुबह उमा राठिया अपने पति और बच्चे के साथ सिंघनपुर जाने के लिए निकली थी, इस दौरान सुबह जब सिंघनपुर मोड के पास पहुंची तो पिछे से एक कोयला लोड ट्रेलर को चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आया और स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दिया, इससे गर्भवती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उमा राठिया सडक़ में गिर गई, इससे ट्रेलर का चक्का उसके ऊपर चढ़ गया और वह चक्के में फंस कर कुछ दूर तक घसिटा गई, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका पति और बच्चा स्कूटी समेत दूर जा गिरे, इसे उनको हल्की चोट आई, लेकिन स्कूटी का परखच्चे उड़ गए। ऐसे में ट्रेलर चालक ने वाहन को खड़ा कर मौके से फरार हो गया। ऐसे में उक्त घटना को देख आसपास के लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा और घटना की सूचना तत्काल भूपदेवपुर पुलिस को दिया, इससे पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।

ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

वहीं जब सिंघनपुर के ग्रामीणों को पता चला कि गांव की बेटी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सडक़ हादसे में मौत हो गई है तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सडक़ पर उतरकर चक्काजाम शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों का कहना था कि भारी वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार के चलते हमेशा हादसे हो रहे हैं, इससे गति पर रोक लगनी चाहिए। साथ ही पीडि़त परिवार को उचित मुआवजा देने और भारी वाहनों की आवाजाही पर लगाम लगाई जाए। इन सब मांगों को लेकर सुबह से दोपहर करीब तीन बजे तक घटना स्थल पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा। साथ ही चालक के फरार होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्घटनाकारित वाहन के कांच को भी तोड़ दिया था।

मौके पर पहुंचा प्रशासन

हादसे और चक्काजाम की सूचना मिलते ही खरसिया एसडीओपी प्रभात पटेल और भूपदेवपुर थाना प्रभारी संजय नाग पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को शांत कराने और सडक़ से जाम हटाने के लिए लगातार समझाइश दे रहे थे, लेकिन ग्रामीण प्रशासन से ठोस आश्वासन की मांग पर अड़े हुए थे, ऐसे में पुलिस ने आश्वासन दिया कि दुर्घटनाकारित वाहन चालक की तलाश शुरू हो गई, जिसे बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, और जहां तक बात ओवरस्पीड की है तो उस पर भी रोक लगाई जाएगी, तब जाकर शाम करीब 3 बजे चक्काजाम समाप्त हो सका।

समर्थन में पहुंचे विधायक उमेश पटेल

सिंघनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सडक़ हादसे में मौत होने के बाद ग्रामीणों द्वारा चक्काजाम किए जाने की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री व विधायक उमेश पटेल भी ग्रामीणों के समर्थन पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने उनकी मांगों को जायज बताते हुए जिला प्रशासन को उस पर अमल करने की बात कही। ऐसे में तेज धूप व भीषण गर्मी में विधायक ने ग्रामीणों के साथ पूरे दिन मौके पर डटे रहे।

वाहनों की लग गई थी लंबी कतार

ग्रामीणों द्वारा चक्काजाम किए जाने के कारण सडक़ के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। इससे दोपहर बाद करीब 3 बजे जिला प्रशासन की तरफ से पीडि़त परिवार को तत्कालिक राशि और वाहन मालिक की तरफ से कुल एक लाख रुपए दिया गया, इसके बाद जाम समाप्त हुआ। जिससे पुलिस ने जाम में फंसे वाहनेां को एक-एक कर रवाना किया, वहीं देर शाम तक मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

You Might Also Like

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

आर.एल.हॉस्पिटल में 4 को साइटिका स्पेशिलिस्ट डॉ हर्षित रहेंगे उपलब्ध

घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

अपनी मांगों को लेकर सीएम साय से मिला पनिका समाज

५५ महिलाओं ने लिया नि:शुल्क सिलाई का प्रशिक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वेतन के बदले रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने कार्रवाई
Next Article ग्रामीण विकास को नई रफ्तार : प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में बिछेगा सडक़ों का जाल

खबरें और भी है....

कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन का महिलाओं के अधिकारों के प्रति नकारात्मक रुख उजागर-सीएम साय
ग्रामीण विकास को नई रफ्तार : प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में बिछेगा सडक़ों का जाल
ट्रेलर की ठोकर से स्कूटी सवार गर्भवती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत
वेतन के बदले रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने कार्रवाई
सांभर का शिकार कर पका पका रहे थे मांस, 5 आरोपी को किया गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन का महिलाओं के अधिकारों के प्रति नकारात्मक रुख उजागर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?