NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 40 वर्षों की बेदाग सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए गुप्ता
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 40 वर्षों की बेदाग सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए गुप्ता
रायगढ़

40 वर्षों की बेदाग सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए गुप्ता

जिस विद्यालय में पढ़ाई लिखाई सीखा, वहीं से प्रधान पाठक बनकर विदा हुए गुणमणी गुप्ता

lochan Gupta
Last updated: April 16, 2026 11:59 pm
By lochan Gupta April 16, 2026
Share
3 Min Read

पुसौर। शिक्षा के क्षेत्र में अपने नाम के अनुरूप गुणों की छाप छोडऩे वाले शासकीय माध्यमिक शाला पंचपारा के प्रधान पाठक गुणमणी गुप्ता का अधिवार्षिकी सेवा पूर्ण होने पर भव्य विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिस शाला से उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की थी, उसी शाला से प्रधान पाठक के रूप में उनकी विदाई भावुक और गौरवपूर्ण क्षणों की साक्षी बनी।

कलश स्थापना और गाजे-बाजे के साथ आत्मीय स्वागत

समारोह का शुभारंभ 13 अप्रैल 2026 को शाला प्रांगण में हुआ। विद्यालय के मुख्य द्वार पर रंगोली सजाकर और कलश स्थापना कर श्री गुप्ता जी का भव्य स्वागत किया गया। डीजे और पुष्प वर्षा के बीच उन्हें समारोह स्थल तक लाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन और स्कूली बच्चों द्वारा दी गई शानदार शारदा वंदना के साथ हुई।

महिला शिक्षिकाओं का ‘ड्रेस कोड’ रहा विशेष आकर्षण

श्री गुप्ता जी के सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए संकुल की सभी महिला शिक्षिकाएं एक विशेष ड्रेस कोड (समान परिधान) में उपस्थित हुईं। यह एकता और सम्मान का अनूठा उदाहरण क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा।

उपलब्धियों से भरा रहा कार्यकाल

वक्ताओं ने बताया कि श्री गुप्ता के मार्गदर्शन में विद्यालय के अनेक छात्रों ने ‘प्रयास विद्यालय’ और ‘राष्ट्रीय साधन सह प्राविण्य छात्रवृत्ति’ जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की। उनके 40 वर्षों के बेदाग सेवाकाल को शिक्षा विभाग के लिए एक मिसाल बताया गया।

प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

समारोह में मुख्य रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मानी मोहित सतपथी, बीईओ शैलेश देवांगन, पूर्व बीईओ दिनेश पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष जेमिनी गुप्ता, और प्राचार्य बी पटेल उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने श्री गुप्ता जी को स्मृति चिन्ह और अभिनंदन पत्र भेंट कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

आशीर्वचन और विदाई

अपने विदाई उद्बोधन में गुणमणी गुप्ता भावुक नजर आए। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमितता और गुरु-भक्ति का संदेश दिया। उन्होंने कहा, ’शिक्षण केवल पेशा नहीं, बल्कि भविष्य गढऩे का संकल्प है।’ कार्यक्रम के अंत में बाजे-गाजे के साथ उन्हें ससम्मान उनके निवास तक पहुँचाया गया, जहाँ स्नेह भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कुलमणी महानंदिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर संकुल समन्वयक श्रवण साव, दुरेंद्र नायक सहित भारी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और शिक्षा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

क्या शनिदेव बरसाएंगे कृपा, जब 30 वर्ष बाद आयेंगे मीन राशि में

पूष्य नक्षत्र पर ज्वेलरी व कपड़ों की बाजार में रही धूम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ मातृभूमि और प्रकृति के प्रति सम्मान और समर्पण : सुनील ठाकुर

शहर के मंदिरों में भाजपाईयों ने की साफ-सफाई

बंगुरसिया ढाबा में पुलिस की संयुक्त रेड

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एनटीपीसी लारा में बाबा साहेब अंबेडकर की 135 वी जयंती हर्षौल्लास से मनाया गया
Next Article खरसिया नगर के लिए गौरव के क्षण – सागर गर्ग ने सीबीएसई 10वीं में प्राप्त किये 95.6 प्रतिशत अंक

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट वायलर विस्फोट, कंपनी निर्देशक अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज
भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना-सीएम साय
महालक्ष्मी कास्टिंग्स में हादसा, 35 फीट ऊंचाई से गिरकर श्रमिक की मौत
‘महादेव पान मसाला’ में नकली सिगरेट का जखीरा पकड़ाया
भीषण गर्मी : 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलों की छुट्टी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?