NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: वैष्णव महासभा के विष्णु महायज्ञ में तमनार आयेंगे मुख्यमंत्री साय – विश्वनाथ बैरागी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > वैष्णव महासभा के विष्णु महायज्ञ में तमनार आयेंगे मुख्यमंत्री साय – विश्वनाथ बैरागी
सारंगढ़

वैष्णव महासभा के विष्णु महायज्ञ में तमनार आयेंगे मुख्यमंत्री साय – विश्वनाथ बैरागी

lochan Gupta
Last updated: April 15, 2026 11:43 pm
By lochan Gupta April 15, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़। सनातन संस्कृति के उत्थान और विश्व कल्याण की कामना के साथ छग वैष्णव महा सभा मंडल तमनार द्वारा आयोजित होने वाले भव्य श्री विष्णु महायज्ञ में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री 108 वैष्णव बटुकों के शास्त्रोक्त विधि विधान से होने वाले ब्रतोपनयन जनेऊ संस्कार के साक्षी बनेंगे। ?प्रदेश युवा अध्यक्ष विश्वनाथ बैरागी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि छग वैष्णव महासभा मंडल तमनार एवं लैलूंगा के एक संयुक्त प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री निवास रायपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा से अवगत कराया और उन्हें गरिमामय उपस्थिति हेतु औपचारिक आमंत्रण पत्र दिया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने वैष्णव समाज द्वारा किए जा रहे सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यों की सराहना की। आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए आगामी 21 अप्रैल को यज्ञ स्थल पर पहुँचने व अनुष्ठान में शामिल होने की पुष्टि की है।
मुख्यमंत्री आगमन को लेकर समाज व स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। विश्वनाथ बैरागी ने बताया कि इस वृहद आयोजन के पीछे मुख्य रूप से तीन उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कारों से जोडऩा। महायज्ञ के माध्यम से लोक कल्याण की प्रार्थना। रू. 108 वैष्णव बटुकों का वैदिक रीति-रिवाज से जनेऊ संस्कार संपन्न कराना है। यज्ञ और संस्कार कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए तमनार और लैलूंगा क्षेत्र के वैष्णव प्रतिनिधि कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। इस अवसर पर वैष्णव महासभा के विभिन्न पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेगे। इस आयोजन को क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए मील का पत्थर बताया गया।

You Might Also Like

जनपद कार्यालय बरमकेला मे महिलाओ के लिए शौचालय नहीं, जिम्मेदार मौन

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

कलेक्टर साहू ने प्राकृतिक आपदा के 64 मृतकों के परिजनों के लिए की सहायता राशि स्वीकृत

अवैध शराब पर सारंगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 2 आरोपियों के कब्जे से 52.2 लीटर शराब जप्त

रेजांगला पवित्र रज कलश यात्रा का यादव समाज ने किया भव्य स्वागत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने छीनी 12 मजदूरों की सांस
Next Article ग्वालिनडीह में डॉक्टर अंबेडकर जयंती समारोह सम्पन्न

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट हादसा, अब तक 20 की मौत, 36 लोग झुलसे, वेदांता मृतकों के परिजन को 35-35 लाख मुआवजा और नौकरी देगा
छत्तीसगढ़ में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड
बिलासपुर में रायगढ़ की लॉ स्टूडेंट ने लगाई फांसी, पंखे से लटकी मिली लाश
खरसिया- फगुरम मार्ग पर हादसा, तेज रफ्तार कार ने मासूम को कुचला, हुई मौत
साइकिल सवार को ट्रक ने कुचला, घटना स्थल पर मौत, शादी कॉर्ड बांटने निकला था मृतक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वेदांता पावर प्लांट हादसा, अब तक 20 की मौत, 36 लोग झुलसे, वेदांता मृतकों के परिजन को 35-35 लाख मुआवजा और नौकरी देगा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?