आज 16 जुलाई गुरूवार शाम पांच बजे महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा के साथ रथ पर आरुढ़ होकर अपनी मौसी रानी गुंडिचा देवी के यहां जाने हेतु निकले। वहीं रायगढ़ के राज परिवार द्वारा भगवान के पहंडी कार्यक्रम का शुभारंभ रथ के आगे झाडू से बुहारकर (छेरा पहरा) रायगढ़ के राज परिवार के नन्हें-मुन्नों राजकुमारों द्वारा भगवान के पहंडी कार्यक्रम किया गया व ढ़ोल नगाड़े, पवित्र मंत्र हरि बोलो जयकारे के साथ रथ के आगे झाड़ से बुहारकर किया गया।जिसमें राजपरिवार के सदस्य सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह व राज परिवार के साथ शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किए। वहीं गत वर्ष की तरह राजमहल के सामने मंदिर परिसर में उत्कलिका (महिला समूह) द्वारा आनंद पाक मेला का आयोजन भी किया गया जिसका लोगों ने आनंद लिया।
मेला सा रहा माहौल
शहर में रथयात्रा महोत्सव को धूमधाम से मनाने की परंपरा रही है। वहीं आज बारिश के बावजूद भी रथोत्सव के दिन राजमहल स्थल के पास शहर के अतिरिक्त दूर दराज स्थानों से हजारों श्रद्धालुगण महाप्रभु का दर्शन पूजन करने व रथ शोभायात्रा में शामिल होकर महाप्रभु का रथ खींचने पहुँचे। वहीं राजापारा में सुबह से रात तक मेला सा माहौल रहा व पुलिस विभाग व यातायात विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण व्यवस्था को बेहतर बनाने में सजग रहे।



