NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नक्सल गढ़ में बदली तस्वीर बंदूक की जगह बल्ले की गूंज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > पंखाजूर > नक्सल गढ़ में बदली तस्वीर बंदूक की जगह बल्ले की गूंज
पंखाजूर

नक्सल गढ़ में बदली तस्वीर बंदूक की जगह बल्ले की गूंज

शहीद रमेश सोलंकी के नाम पर क्रिकेट महाकुंभ का भव्य आगाज

lochan Gupta
Last updated: April 13, 2026 11:51 pm
By lochan Gupta April 13, 2026
Share
3 Min Read

पखांजुर। कभी नक्सली साए में दहशत झेल चुका छोटेबेटिया-धरमपुर अब खेल और उत्साह की नई कहानी लिख रहा है। शहीद हेड कांस्टेबल रमेश चंद्र सोलंकी की स्मृति में पहली बार आईपीएल की तर्ज पर आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट महाकुंभ का रविवार 12 अप्रैल को रात 8 बजे भव्य शुभारंभ हुआ।
बीएसएफ 94वीं बटालियन के कमांडेंट राघवेंद्र सिंह ने फीता काटकर  रमेश सोलंकी मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का उद्घाटन किया। इस मौके पर मनोज कसाना, एसी सतेंद्र मोहन, छोटेबेटिया थाना प्रभारी रमन लाल उसेंडी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।कमांडेंट राघवेंद्र सिंह ने बताया कि 25 मार्च 2015 को इस क्षेत्र में पहला बीएसएफ कैंप स्थापित हुआ था, जब यहां नक्सलियों का खौफ चरम पर था। लेकिन आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं और यही वजह है कि अब यहां रात में भी ऐसे बड़े आयोजन संभव हो पा रहे हैं। उन्होंने 12 अप्रैल 2015 को नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए रमेश सोलंकी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट उनकी वीरता को समर्पित है।
उद्घाटन के दौरान कमांडेंट राघवेंद्र सिंह खुद मैदान में उतरे और बैटिंग कर खिलाडिय़ों व दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया। यह नजारा लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना। उद्घाटन मुकाबला एपिक स्ट्राइकर और नीलेश ब्रदर्स के बीच खेला गया, जिसमें नीलेश ब्रदर्स ने शानदार जीत दर्ज की। पीयूष पावर ने हैट्रिक लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।
यहाँ टूर्नामेंट आईपीएल स्टाइल में होगा टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार 50,000 रू और द्वितीय पुरस्कार रू. 30,000रू है।इस महाकुंभ में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमें लीग चरण में 3-3 मैच खेलेंगी, जिसके बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे। लगभग एक महीने तक चलने वाला यह टूर्नामेंट क्षेत्र में खेल का नया उत्सव बन गया है। जो इलाका कभी बंदूकों की आवाज से गूंजता था, आज वहां बल्ले और तालियों की गूंज सुनाई दे रही है। यह आयोजन न सिर्फ खेल का उत्सव है, बल्कि बदलते बस्तर की मजबूत और सकारात्मक तस्वीर भी पेश करता है। कार्यक्रम में सरपंच सबिता नायक,दिलीप बैरागी, दिलीप बाइन, दीपक राय,बासुदेव फक़़ीर, बीरू,तारक दे,सुजीत माझी,अभिजीत,सहित ग्राम समिति के कई सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

बंगाली समन्वय समिति के द्वरा आज पखांजुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

गौ तस्करी रोकने के संबंध में कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

एक ही 108 एम्बुलेंस के भरोसे डेढ़ लाख की आबादी, पखांजुर में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल

माँ-बाप ने मिलकर कर दी बेटे हत्या

डीपीआई के साथ चर्चा सकारात्मक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एनएसटीएफडीसी के 25वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने जनजातीय उद्यमियों को सराहा
Next Article सुकमा में ‘अटल आरोग्य लैब’ का राज्यस्तरीय शुभारंभ

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट वायलर विस्फोट, कंपनी निर्देशक अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज
भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना-सीएम साय
महालक्ष्मी कास्टिंग्स में हादसा, 35 फीट ऊंचाई से गिरकर श्रमिक की मौत
‘महादेव पान मसाला’ में नकली सिगरेट का जखीरा पकड़ाया
भीषण गर्मी : 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलों की छुट्टी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?