रायगढ़। बिलासपुर जोन ने जिन ट्रेनों को पहले कैंसिल किया था, उन्हें भीषण गर्मी में यात्रियों को सुविधा देने के लिए एक दिन पहले ही रिस्टोर किया लेकिन अब दूसरे ही दिन10 ट्रेनों को फिर रद्द कर दिया गया है। ऐसे में अचानक कैंसिल होने से छोटे स्टेशन के यात्रियों की परेशानी फिर से बढ़ गई है। वहीं बताया जा रहा है कि 11 से 18 अप्रैल तक अकलतरा स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु प्रीनॉन /नॉनइंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है।
उल्लेखनीय है कि रेलवे प्रशासन द्वारा बिलासपुर-झारसुगड़ा के बीच चौथी रेलवे लाइन को अकलतरा रेलवे स्टेशन से जोड़ा जा रहा है। यह कार्य 11 से 18 अप्रैल तक किया जाएगा। इस वजह से बिलासपुर से रायगढ़ और गेवरा रोड, कोरबा से रायपुर तक चलने वाली 10 लोकल और मेमू पैसेंजर को शनिवार से रद्द किया गया है। इससे कुल 14 ट्रेने प्रभावित हो रही है। इसके साथ ही गोंदिया-झारसुगड़ा-गोंदिया जेडी पैसेंजर को आधे रास्ते में समाप्त हो जाएगी और कोरबा – रायपुर के मध्य चलने वाली हसदेव एक्सप्रेस को कोरबा से बिलासपुर के बीच पैसेंजर बनाकर चलाया जाएगा। वहीं अकलतरा रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से जोडऩे के कार्य को लेकर रेलवे प्रशासन ने रिशेड्यूल कर एक दिन पहले जानकारी दी थी कि, यात्री सुविधाओं के चलते रद्द की गई ट्रेनों को दो दिन के लिए बहाल कर दिया गया है। लेकिन, दूसरे ही दिन शुक्रवार को रेलवे ने फिर से आदेश जारी कर दिया। जिसमे बताया गया कि 11 से 18 अप्रैल तक ट्रेनों को कैंसिल किया जा रहा है।
ये गाडिय़ां हुई रद्द
चौथी लाइन कनेक्टिविटी के चलते 11 से 18 अप्रैल तक बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली 68738/68737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी। वहीं 12 से 19 अप्रैल तक रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर तथा 11 से 18 अप्रैल तक बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। इसी तरह 11 से 18 अप्रैल तक रायपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर तथा 12 से 19 अप्रैल तक गेवरा रोड से चलने वाली 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। वहीं 11 से 18 अप्रैल तक रायपुर से चलने वाली 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी। इसके साथ ही 11 से 18 अप्रैल तक बिलासपुर व गेवरा रोड से चलने वाली 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर तथा 11 से 18 अप्रैल तक बिलासपुर व कोरबा से चलने वाली 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
हसदेव पैसेंजर बनकर चलेगी
कोरबा-रायपुर-कोरबा ट्रेन नंबर 18250/18249 और 18252/18251 हसदेव एक्सप्रेस को 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के बीच पैसेंजर बनाकर चलाया जा रहा है। बिलासपुर से रायपुर के बीच यह ट्रेन पहले की तरह एक्सप्रेस बनकर चलेगी।
लोकल यात्रियों की बढ़ी दिक्कत
उल्लेखनीय है कि इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के बीच लोकल ट्रेनों का परिचालन लगातार रद्द होने से छोटे स्टेशन के यात्रियों की दिक्कत बढ़ गई है। जिसको लेकर अब लोगों आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं यात्रियों का कहना है कि रेलवे विभाग द्वारा ट्रेनों को कभी रिस्टोर किया जाता है तो फिर दूसरे ही दिन अचानक रद्द कर देने से काफी दिक्कत हो रही है। ऐसे में अगर एक फेरा के लिए भी चलाई जाती तो काफी राहत मिलती।
8 दिन के लिए रायगढ़-बिलासपुर मेमू फिर से रद्द, अकलतरा स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिीव का होना काम
इस भीषण गर्मी में परेशान हो रहे छोटे स्टेशन के यात्री



