NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खरसिया में जनमन पत्रिका का नि:शुल्क वितरण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > खरसिया में जनमन पत्रिका का नि:शुल्क वितरण
रायगढ़

खरसिया में जनमन पत्रिका का नि:शुल्क वितरण

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी का सशक्त माध्यम है ‘जनमन’ महेश साहू

lochan Gupta
Last updated: April 11, 2026 2:42 am
By lochan Gupta April 11, 2026
Share
2 Min Read

खरसिया। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं समसामयिक विषयों पर आधारित जनसंपर्क संचालनालय द्वारा प्रकाशित मासिक जनमन पत्रिका का खरसिया क्षेत्र में नि:शुल्क वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित नागरिकों ने पत्रिका की सराहना करते हुए इसे जन जागरूकता का प्रभावी माध्यम बताया। पाठकों ने कहा कि जनमन पत्रिका न केवल ज्ञानवर्धक है, बल्कि इसमें शासन की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं समसामयिक विषयों की जानकारी सरल एवं आकर्षक ढंग से प्रस्तुत की गई है। इससे आमजन को योजनाओं की जानकारी आसानी से मिलती है और वे पात्रतानुसार लाभ उठा सकते हैं। पत्रिका विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी उपयोगी साबित हो रही है। इसमें समसामयिक जानकारी का अच्छा संकलन होने से अध्ययन सामग्री के रूप में इसका महत्व बढ़ जाता है।
इस अवसर पर छाया विधायक खरसिया महेश साहू ने कहा कि जनमन पत्रिका शासन की योजनाओं एवं प्रेरणादायक सफलताओं को सरल और प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। अमित साहू, श्रीमती कुंती साहू, शंकर लाल साहू, छवि शंकर साहू, कैलाश शर्मा, डिग्री लाल सिदार, सूरज पटेल एवं नितेश बरेठ सहित अन्य नागरिकों ने भी जनपद पत्रिका की सराहना की। उल्लेखनीय है कि जनसंपर्क संचालनालय द्वारा प्रकाशित जनमन पत्रिका एवं योजनाओं पर आधारित ब्रोशर जिला कलेक्टोरेट स्थित जिला जनसंपर्क कार्यालय में नि:शुल्क उपलब्ध हैं, जहां से आमजन इन्हें प्राप्त कर सकते हैं।

You Might Also Like

इंदिरा नगर वार्ड 7 से राजनीति में उतरेंगे अनिल सिदार

लीनेस क्लब रुरल ने रिहैब फाउंडेशन में किया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

भीषण गर्मी के बीच ट्रेनों की लेट-लतीफी से यात्री हलाकान

प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचा रहे विभाष

मवेशियों की तस्करी करते रंगे हाथों पकड़ाया तस्कर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, में ग्रेजुएशन डे समारोह संपन्न
Next Article रेलवे ने स्क्रैप निपटान में रू. 303.47 करोड़ का राजस्व अर्जन कर रचा कीर्तिमान

खबरें और भी है....

सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
102 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा, स्टूडेंट्स बोले- प्रश्नपत्र था सामान्य, 122 एब्सेंट रहे
कोलकाता-लखनऊ मैच में बॉल टू बॉल लगा रहे थे दांव
लाखों की गबन कर फरार ऑटोमोबाइल मैनेजर गिरफ्तार
दातून तोडऩे जंगल गये वृद्ध को हाथी ने कुचला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?