सारंगढ़। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छग के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा के निर्देशानुसार तथा राज्य सचिव बृजेश बाजपेई के मार्ग दर्शन में, जिला मुख्य आयुक्त अजय गोपाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया जी के मार्गदर्शन में जिला संघ सारंगढ़ द्वारा प्याऊ घर का विधि वत शुभारंभ किया गया। शुभारंभ पर स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्य, अधिकारीगण, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए इसे समाजहित में एक प्रेरणादायी कदम बताया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय की गरिमा मयी उपस्थिति रही विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला मुख्य आयुक्त अजय गोपाल, विशिष्ट अतिथि स्काउट गाइड आजीवन सदस्य महेंद्र अग्रवाल एवं जेएम. अंडामा कंपनी नागपुर (महाराष्ट्र) से समाजसेवी निशांत रहंगलले की सादर उपस्थिति रहीं, मुख्य अतिथि आञ्जनेय वार्ष्णेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन सदैव सेवा, अनुशासन एवं समाज कल्याण के कार्यों में अग्रणी रहा है। प्याऊ घर में सेवा करना मानवता की मिशाल है, महेंद्र अग्रवाल एवं अजय गोपाल एवं सभी अतिथियों ने परोपकार को ही परम धर्म बताया
प्याऊ घर जैसी पहल मानवता की सेवा व जरूरतमंदों की सहायता का सशक्त उदाहरण है। भीषण गर्मी के बीच यह व्यवस्था राहगीरों के लिए राहत का केंद्र बन रही है, जहां स्वयंसेवक निष्ठा एवं समर्पण के साथ जल सेवा प्रदान कर रहे हैं तथा स्वच्छता एवं सहयोग का संदेश भी दे रहे हैं। इस अवसर पर यह जानकारी भी दी गई कि यह जिले का द्वितीय ‘प्याऊ घर’ है तथा भविष्य में जिले के सभी ब्लॉकों में इस प्रकार की सेवा शुरू करने की योजना है, जिससे अधिकाधिक लोगों को लाभ मिल सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रशिक्षण आयुक्त शंकर लाल साहू सर जिला संयुक्त सचिव श्रीमती गुणवती साहू मेम जिला संगठन आयुक्त (गाइड) धात्री नायक, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) श्रीमती मीना जांगडे,पूर्व जिला संगठन आयुक्त लिंगराज पटेल सर सहायक जिला संगठन आयुक्त भागवत प्रसाद साहू,विकास खण्ड सचिव सारंगढ़ कन्हैया लाल लहरें, विकास खण्ड सचिव बिलाईगढ कलेश्वर साहू सर, ओम प्रकाश चौहान, भगवान प्रसाद बसंत, रमाशंकर साहू, मुरली धर पटेल, श्रीमती सतरूपा बसंत, श्रीमती त्रिवेणी रात्रे, श्रीमती रुक्मणि देवांगन, लक्ष्मी गोंड सहित कन्या शाला सारंगढ़ के समस्त -गाइड दल का सराहनीय योगदान रहा। यह पहल समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवता के मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायी प्रयास के रूप में सामने आयी है।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा ‘प्याऊ घर’ का शुभारंभ, राहगीरों को मिलेगी गर्मी में राहत



