NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पंचायत समाधान मंच से बड़ी सफलता ° साढ़े 27हजार वर्गफीट शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पंचायत समाधान मंच से बड़ी सफलता ° साढ़े 27हजार वर्गफीट शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त
रायगढ़

पंचायत समाधान मंच से बड़ी सफलता ° साढ़े 27हजार वर्गफीट शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त

संवाद और सहमति से निकला समाधान, प्रशासन की पहल लाई रंग° राजस्व अमले की संयुक्त कार्रवाई, नाले व शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

lochan Gupta
Last updated: April 5, 2026 11:48 pm
By lochan Gupta April 5, 2026
Share
1 Min Read

रायगढ़। तहसील पुसौर के ग्राम बोंदाटिकरा में शासकीय भूमि एवं नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाने में जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। विगत कई दिनों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर एसडीएम रायगढ़ के निर्देशानुसार पंचायत समाधान मंच के माध्यम से संबंधित पक्षों के साथ संवाद एवं समझाइश की प्रक्रिया अपनाई गई। प्रशासन की इस पहल का सकारात्मक परिणाम सामने आया, जब सभी अतिक्रमणकर्ताओं ने आपसी सहमति से अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया। इसके पश्चात आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व अमले की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर विधिवत कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
कार्रवाई के दौरान देवप्रसाद पिता ठगवा द्वारा 24,757 वर्गफीट, पैत राम पिता घसिया द्वारा 1,680 वर्गफीट, तिहारू पिता जेठू द्वारा 161 वर्गफीट, डमरू पिता प्रिंजलाल द्वारा 269 वर्गफीट, जयलाल द्वारा 258 वर्गफीट, सुशील कुर्रे द्वारा 258 वर्गफीट तथा परसेदिन द्वारा 322 वर्गफीट भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस प्रकार कुल 27,705 वर्गफीट शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर पुन: सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध कराया गया है। पंचायत समाधान मंच के माध्यम से यह कार्रवाई सरल और सहमति के साथ पूरी की गई।

You Might Also Like

निगम आयुक्त के खिलाफ एफआईआर की उठी मांग, युवा कांग्रेस ने उठाया मामला

एमआईसी की बैठक में 44 करोड़ रुपए से ज्यादा के कार्य स्वीकृत

लोकसभा परिणाम में इस बार खरसिया विधानसभा में मिलेगी हमें जबरदस्त बढ़त : लक्ष्मी रजवाड़े

रायगढ़ की माटी और अस्मिता से जुड़ा एक नाम : ओ.पी. चौधरी

पुलिस ने सामुदायिक सहयोग के लिए नागरिकों को किया सम्मानित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल
Next Article टाटानगर एक्सप्रेस के बोगी नंबर एस-3 में चोरी° नगदी व जेवरातों से भरा बैग ले उड़े बदमाश

खबरें और भी है....

स्कॉर्पियो ने 4 महिलाओं को कुचला, तीन की मौत
जादू-टोना के शक में की वृद्धा की हत्या, लकवाग्रस्त महिला को डंडे से पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
एक नग देशी पिस्टल 2 मैंगजीन, 18 नग जिंदा राउंड के साथ 2 युवक गिरफ्तार
हॉकी से जानलेवा हमला, आरोपी को 7 साल की कैद
लापता दो बच्चों की तालाब में मिली लाश, गांव में पसरा मातम

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?