NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शासकीय जमीन की फर्जी खरीद-फरोख्त में ‘नेताजी’ शामिल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > शासकीय जमीन की फर्जी खरीद-फरोख्त में ‘नेताजी’ शामिल
रायपुर

शासकीय जमीन की फर्जी खरीद-फरोख्त में ‘नेताजी’ शामिल

कार्रवाई नहीं करने पर भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

lochan Gupta
Last updated: April 4, 2026 11:21 pm
By lochan Gupta April 4, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोढ़ी में सरपंच, सचिव और उपसरपंच ने मिलकर शासकीय जमीन का अवैध क्रय-विक्रय किया. ग्रामीणों की शिकायत के बाद मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मामले में भाजपा ने फर्जी खरीद-फरोख्त में शामिल कांग्रेस पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर पार्टी पर निशाना साधा है.
भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मार्कण्डेय ने शनिवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यलय में आहूत पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि इस अवैध खरीदी बिक्री में तत्कालीन पंचायत सचिव, सरपंच, उपसरपंच की मिलीभगत है. कांग्रेस पदाधिकारी द्वारा की गई अवैध खरीदी-बिक्री को लेकर मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में इसकी शिकायत भी की गई है, और प्रशासनिक स्तर पर इसकी जाँच भी हो रही है.
डॉ. मार्कण्डेय ने बताया कि ग्राम गोढी में पूर्व सरपंच गोपाल धीवर वर्तमान में कांग्रेस सेक्टर प्रभारी आरंग हैं, और उनकी पत्नी वर्तमान में जनपद सदस्य हैं. इनके द्वारा गांव के गैर निवासी के नाम पर शासकीय भूमि दर्ज की गई है. प्रगति मिश्रा पति अनुज मिश्रा के नाम लगभग 4 एकड़ शासकीय भूमि बिना कब्जा के अवैधानिक रूप से पंचायत में प्रस्ताव पारित कर दे दी गई है. यह शासकीय भूमि पर अवैधानिक रूप से कब्जा किया गया है. मंदिर हसौद नगर पालिका में वार्ड क्र-12 से कांग्रेस पार्षद अनुज मिश्रा पेशे से अधिवक्ता है, जिसे गलत तरीके से 20 वर्ष से काबिज दिखाकर जमीन आबंटन की गई है, वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग मे महामंत्री के पद पर काबिज प्रवीण सिंह ने भी अवैध तरीके से शासकीय भूमि पर कब्जा किया है.
भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मार्कण्डेय ने कहा कि शासकीय भूमि का गलत तरीके से पट्टा बनाकर उसकी खरीदी-बिक्री की गई है. जो लोग इस घटना में संदिग्ध हैं, अभी फरार हैं. कांग्रेस ने अभी तक अपने पदाधिकारियों के ऊपर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की है. एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी होने के नाते उनके ऊपर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए. लेकिन कांग्रेस तो अपराध को बढ़ावा देकर अपराधियों को संरक्षण देने का काम करती रही है. डॉ. मार्कण्डेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपराधियों का प्रोडक्शन हाउस बन गई है. इसका उदाहरण देते हुए सूरजपुर जिले की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि सूरजपुर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता द्वारा एक परिवार की हत्या कर दी जाती है, उसके खिलाफ कोई कार्रवाई कांग्रेस ने नहीं की है, वहीं दूसरी ओर बलौदा बाजार में कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव हिंसा फैलाकर एसपी कार्यालय में आगजनी जैसी भयावह घटना को अंजाम देते हैं उसके ऊपर भी कांग्रेस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इस दौरान पत्रकार वार्ता में रायपुर ग्रामीण जिला प्रभारी सुरेन्द्र पाटनी एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल उपस्थित रहीं.

You Might Also Like

मदिरा प्रेमियों को बड़ा झटका, आज से महंगी हुई शराब

डॉ. मुखर्जी की जयंती पर सीएम साय ने किया माल्यार्पण

राजधानी के कर्बला तालाब इलाके में अवैध निर्माण

वन पट्टों के फौती और नामांतरण की प्रक्रिया अब आसान

दीपक बैंज लगाएंगे हार का चौका : केदार कश्यप

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आईएलएस अस्पताल में मरीजों पर छत गिरी, 4 मरीज घायल
Next Article जशपुर में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा : सीएम साय की मंशा अनुरूप जिले में इसरो का ‘स्पेस ऑन व्हील्स : अन्वेषण’ कार्यक्रम होगा आयोजित

खबरें और भी है....

स्कॉर्पियो ने 4 महिलाओं को कुचला, तीन की मौत
जादू-टोना के शक में की वृद्धा की हत्या, लकवाग्रस्त महिला को डंडे से पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
एक नग देशी पिस्टल 2 मैंगजीन, 18 नग जिंदा राउंड के साथ 2 युवक गिरफ्तार
हॉकी से जानलेवा हमला, आरोपी को 7 साल की कैद
लापता दो बच्चों की तालाब में मिली लाश, गांव में पसरा मातम

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?