NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तीन दिसंबर को रायपुर में होगा भारत-साउथ अफ्रीका वनडे मैच
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > तीन दिसंबर को रायपुर में होगा भारत-साउथ अफ्रीका वनडे मैच
रायपुर

तीन दिसंबर को रायपुर में होगा भारत-साउथ अफ्रीका वनडे मैच

टिकट लेने छात्रों की उमड़ी भारी भीड़, एक दिसंबर को पहुंचेंगी टीमें

lochan Gupta
Last updated: November 25, 2025 12:03 am
By lochan Gupta November 25, 2025
Share
2 Min Read

रायपुर। भारत-साउथ अफ्रीका वनडे मैच तीन दिसंबर को नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए 24 नवंबर को इंडोर स्टेडियम स्थित टिकट काउंटर पर स्टूडेंट्स के लिए 1500 रुपये वाली टिकट सिर्फ 800 रुपये में उपलब्ध कराई गई। रियायती दर की जानकारी मिलते ही सुबह से ही स्टेडियम में छात्रों की भारी भीड़ लगी, जिसके चलते लंबी कतारें लगी।
भीड़ नियंत्रित करने में कठिनाई होने पर पुलिस को व्यवस्था संभालनी पड़ी। छात्रों के बीच धक्का-मुक्की और लाइन तोडऩे की कोशिशों के कारण कई बार अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस और प्रशासन की टीम ने स्थिति को कुछ ही समय में सामान्य कर लिया। घंटों इंतजार के बाद छात्रों को टिकट मिली।
नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तीन दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मैच की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। बीसीसीआई द्वारा प्रशिक्षित क्यूरेटर ने पिच की तैयारियां पूरी कर ली हैं। दोनों टीमें रांची में मैच खत्म होने के बाद एक दिसंबर की सुबह रायपुर पहुंचेंगी और नवा रायपुर के होटल मेफेयर रिजॉर्ट में रुकेंगी। दोनों ही टीमें दो दिसंबर को अलग-अलग समय पर स्टेडियम में अभ्यास करेंगी। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के अनुसार खिलाडिय़ों के लिए होटल में कान्टिनेंटल के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पकवानों को भी मेन्यू में शामिल किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रशासन को सौंप दी गई है। साथ ही निजी गार्ड और बाउंसर भी तैनात किए जाएंगे।
दर्शकों की सुविधा के लिए पार्किंग, बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्टेडियम की कुर्सियों को नई जैसा दिखाने के लिए हाई-प्रेशर मशीन से साफ किया गया है। शनिवार को हुई सचिव स्तर की बैठक में पुलिस, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और जिला प्रशासन सहित सभी संबंधित विभागों को मैच से जुड़ी जिम्मेदारियां आवंटित की गईं।

You Might Also Like

सेंट्रल जेल से उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी फरार, मची अफरा-तफरी

डीईओ ऑफिस में आग लगने की वजह तलाशने टीम गठित

जो बस्तर कभी आकांक्षी जिला माना जाता था

नाले में मिली लडक़ी की लाश, हत्या की आशंका

भारतमाला प्रोजेक्ट गड़बड़ी मामले में ईओडब्लू की बड़ी कार्रवाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सालिक साय ने किया लुड़ेग स्कूल का औचक निरीक्षण
Next Article ‘क्लिक सेफ’ व सायबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?