NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पत्थर खदान नीलामी के विरोध में उठ रही आवाज को दबाने का प्रयास बंद करे सरकार : ताराचंद
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > पत्थर खदान नीलामी के विरोध में उठ रही आवाज को दबाने का प्रयास बंद करे सरकार : ताराचंद
सारंगढ़

पत्थर खदान नीलामी के विरोध में उठ रही आवाज को दबाने का प्रयास बंद करे सरकार : ताराचंद

lochan Gupta
Last updated: April 4, 2026 11:11 pm
By lochan Gupta April 4, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रस्तावित चूना भ_ा एवं पत्थर खदान नीलामी के विरोध में जनआक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। खैराहा, कुटेला, दुर्गापाली, खम्हारडीह, चंदाई, जुनाडीह, रापागुला, पचपेड़ी, भोजपुर, गताडीह, भैंसदेहान सुलोनी, हरीहरपुर सहित अनेक गांवों के हजारों ग्रामीणों ने बीते दिवस सारंगढ़ में विशाल रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने इस मामले में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इन गांवों के लोग सदियों से यहां निवास कर रहे हैं और अब सरकार द्वारा प्रस्तावित चूना भ_ा खोलने के नाम पर उनकी जमीन छीनने और बस्तियों को उजाडऩे की साजिश की जा रही है, जो पूरी तरह अस्वीकार्य है। देवांगन ने कहा कि – कलेक्ट्रेट परिसर में हुए शांतिपूर्ण धरना – प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस नेताओं घनश्याम मनहर, विनोद भारद्वाज, राजीव सिंह, राकेश पटेल, संजय दुबे, रमेश खूंटे, शुभम बाजपेयी सहित अन्य आंदोलन कारियों पर सारंगढ़ कोतवाली में एफ आईआर दर्ज किया जाना लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता की आवाज को दबाने के लिए दमनात्मक कार्रवाई कर रही है व आंदोलन कारियों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस पार्टी इसकी घोर निंदा करती है व हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी रहेगी। तारा देवांगन ने स्पष्ट कहा कि – प्रस्तावित चूना फैक्ट्री और खदान से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भारी नुकसान और समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इसलिए जनता के हित में इसका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा, हम डरने वाले नहीं हैं। जब तक सरकार चूना फैक्ट्री और खदान नीलामी की प्रक्रिया को वापस नहीं लेती, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। जनता हमारे साथ है और हम हर अन्याय के खिलाफ लगातार संघर्ष करते रहेंगे।

You Might Also Like

प्रोजेक्ट वीरगाथा में शाप्रा शाला बुटीपारा की बेहतरीन सहभागिता

आवास निर्माण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

आज कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज का आगमन

अतंर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर आयोजित उल्लास कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम विष्णु देव साय

जिला पंचायत के नवीन भवन का लोकार्पण कल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लोकल ट्रेनों को मिली गति तो एक्सप्रेस की समस्या जस की तस
Next Article कस्तूरबा छात्रावास का कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे द्वारा औचक निरीक्षण

खबरें और भी है....

मीनकेतन प्रधान की काव्य-साधना
स्कॉर्पियो ने 4 महिलाओं को कुचला, तीन की मौत
जादू-टोना के शक में की वृद्धा की हत्या, लकवाग्रस्त महिला को डंडे से पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
एक नग देशी पिस्टल 2 मैंगजीन, 18 नग जिंदा राउंड के साथ 2 युवक गिरफ्तार
हॉकी से जानलेवा हमला, आरोपी को 7 साल की कैद

Popular Posts

मीनकेतन प्रधान की काव्य-साधना
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?