NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कस्तूरबा छात्रावास का कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे द्वारा औचक निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > कस्तूरबा छात्रावास का कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे द्वारा औचक निरीक्षण
सारंगढ़

कस्तूरबा छात्रावास का कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे द्वारा औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने कमरों का निरीक्षण कर छात्राओं से पढ़ाई और छात्रावास व्यवस्था की ली जानकारी

lochan Gupta
Last updated: April 4, 2026 11:12 pm
By lochan Gupta April 4, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बिलाईगढ़ स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आदिवासी छात्रावास का गुरुवार को औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में रह रही छात्राओं की पढ़ाई, भोजन व्यवस्था और साफ-सफाई की स्थिति को बारीकी से देखा तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्हें बताया गया कि छात्रावास में वर्तमान में 82 छात्राएं निवासरत हैं और यहां कक्षा 6वीं से 8वीं तक का संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर ने सबसे पहले भोजन कक्ष का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध भोजन की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने छात्राओं से सीधे बातचीत कर भोजन के बारे में जानकारी ली और पूछा कि उन्हें समय पर और अच्छा भोजन मिल रहा है या नहीं। इसके बाद कलेक्टर ने छात्रावास के कमरों का निरीक्षण किया, जहां 9वीं से 12वीं तक की छात्राएं अध्ययन कर रही थीं। उन्होंने कमरों में रहने की व्यवस्था, छात्रों की संख्या और सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।
कक्षा 11वीं की छात्रा मीनाक्षी से बातचीत करते हुए कलेक्टर ने पढ़ाई की स्थिति के बारे में पूछा और यह भी जाना कि एक कमरे में कितनी छात्राएं रहती हैं। निरीक्षण के दौरान छात्रावास के वाशरूम की स्थिति ठीक नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा सब्जी और अन्य खाद्य सामग्री बेहतर ढंग से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नियमित निगरानी रखने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, एसडीएम प्रफुल रजक, तहसीलदार कमलेश सिदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

जनसुनवाई के पूर्व ही ग्रामीण गोठान पर डटे

प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण : सीएमओ

ट्रैक्टर ट्राली चोर हुए गिरफ्तार, गए जेल

राष्ट्रपति भवन में नक्सल पीडि़त बस्तरवासियों ने रखी अपनी पीड़ा

डीईओ पटेल ने दो शराबी शिक्षकों को कियें निलंबित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पत्थर खदान नीलामी के विरोध में उठ रही आवाज को दबाने का प्रयास बंद करे सरकार : ताराचंद
Next Article रायगढ़ की राष्ट्रीय पहचान बना रहा लैलूंगा का जैविक जंवाफूल, बेंगलुरु से कारगिल तक पहुंच रहा सुगंधित चावल ‘केलो’

खबरें और भी है....

मीनकेतन प्रधान की काव्य-साधना
स्कॉर्पियो ने 4 महिलाओं को कुचला, तीन की मौत
जादू-टोना के शक में की वृद्धा की हत्या, लकवाग्रस्त महिला को डंडे से पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
एक नग देशी पिस्टल 2 मैंगजीन, 18 नग जिंदा राउंड के साथ 2 युवक गिरफ्तार
हॉकी से जानलेवा हमला, आरोपी को 7 साल की कैद

Popular Posts

मीनकेतन प्रधान की काव्य-साधना
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?