NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एक ही फ्रिज में रखे मिले वेज-नॉनवेज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एक ही फ्रिज में रखे मिले वेज-नॉनवेज
रायगढ़

एक ही फ्रिज में रखे मिले वेज-नॉनवेज

होटल संचालक को नोटिस, सैंपल जांच के लिए भेजा गया

lochan Gupta
Last updated: April 3, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta April 3, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग होटलों में लगातार गुणवत्ता जांच कर रहा है। शुक्रवार को एक होटल की जांच में पाया गया कि एक ही फ्रिज में वेज और नॉनवेज रखे गए थे। इसके चलते होटल संचालक को नोटिस जारी किया गया और होटल से सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार, एसडीएम ने शहर के होटलों की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग और राजस्व विभाग की एक संयुक्त टीम बनाई। जांच टीम केवड़ाबाड़ी स्थित होटल सांझा चुल्हा पहुंची और वहां खाने की जांच की। टीम ने पाया कि एक ही फ्रिज में वेज और नॉनवेज दोनों रखा गया था। जबकि नियम के अनुसार वेज और नॉनवेज के लिए अलग-अलग फ्रिज होना चाहिए। इसके बाद होटल संचालक को नोटिस जारी किया गया और उन्हें फ्रिज की सही व्यवस्था और सफाई के लिए निर्देश दिए गए। साथ ही होटल से खाद्य सामग्रियों के सैंपल लिए गए। इसके अलावा, सिविल लाइन स्थित नारियल नेशन होटल का निरीक्षण किया गया। वहां से पनीर, ग्रेवी, दाल और इस्तेमाल किए गए खाद्य तेल के सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच के दौरान टीम में तहसीलदार नेहा उपाध्याय, अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल और लैब अटेंडेंट अमित साहू मौजूद थे।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधा चौधरी ने बताया कि जिले के होटलों में आकस्मिक रूप से लगातार जांच की जा रही है। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की जा रही है। आज दो होटलों में जांच की गई। जहां सांझा चुल्हा में एक ही फ्रिज में वेज-नॉनवेज रखा पाया गया। जिसके लिए संचालक को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही होटलों से सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

पति की बेवफाई से क्षुब्ध नवविवाहिता ने दी जान

सोलर नल-जल योजना से कुमा गांव में पहुंच रहा हर घर स्वच्छ पेयजल, पानी के लिए घंटों कतार से मिली मुक्ति

थवाईत महिला समिति ने मनाया गणतंत्र पर्व

शहादत दिवस पर शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि

स्काउटिंग अनुशासन से अपना कर्तव्य करना सिखाता है : तोखन साहू

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article फेब्रिकेशन दुकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमणों पर राजस्व विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई
Next Article लोकल ट्रेनों को मिली गति तो एक्सप्रेस की समस्या जस की तस

खबरें और भी है....

सीएम साय ने बरगद के नीचे लगाई चौपाल
राजधानी रायपुर को मिली बड़ी सौगात, सीएम साय ने किया कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण
महिला को डरा-धमका किया दुष्कर्म
कान्हा हॉस्पिटल पर 25 हजार का जुर्माना
मेकाहारा में उपचार कराने आने वाले मरीज के परिजन खाना पकाने हो रहे परेशान

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने बरगद के नीचे लगाई चौपाल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?