रायगढ़। जिले में एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में युवक ने दूसरी शादी कर ली, लेकिन उसके बाद भी युवक दबाव बनाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहा। बाद में युवक ने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद पीडि़ता ने मामले की सूचना थाना में दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार 3 जुलाई को थाना गांधीनगर, जिला सरगुजा से धरमजयगढ़ थाना को जांच के लिए केस की फाइल (जांच डायरी) मिली। इसमें 22 वर्षीय पीडि़ता ने शिकायत की थी कि साल 2018 में धरमजयगढ़ में अपने किराये के मकान के पास रहने वाले पंकज गुप्ता (30 वर्ष), निवासी गोधनपुर, अंबिकापुर से उसकी पहचान हुई थी। पीडि़ता ने बताया कि जब वह नाबालिग थी, तब पंकज ने उससे प्यार और शादी का झूठा आश्वासन दिया और 20 जून 2018 को घर में अकेला पाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पंकज ने शादी का भरोसा देकर किसी को घटना की जानकारी नहीं देने को कहा। पीडि़ता ने बताया कि इसके बाद आरोपी लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।
साल 2019 में पंकज ने दूसरी युवती से शादी कर ली, लेकिन इसके बाद भी वह पीडि़ता पर दबाव बनाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। विरोध करने पर पंकज आत्महत्या करने, खुद को नुकसान पहुंचाने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर पीडि़ता को डराता था। इसके बाद पीडि़ता आगे की पढ़ाई के लिए रायगढ़ और बाद में अंबिकापुर चली गई, लेकिन पंकज वहां भी उसके किराये के मकानों तक पहुंचकर लगातार उसका पीछा करता रहा।
इस दौरान पंकज ने कई बार यह कहकर शादी का आश्वासन दिया कि उसकी पत्नी उसे छोडक़र चली गई है और वह अब पीडि़ता से शादी करेगा। इस झूठे विश्वास में रखकर आरोपी ने वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में पंकज गुप्ता ने पीडि़ता से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। ऐसे में पीडि़ता ने थाना में इसकी सूचना दी।
पीडि़ता की शिकायत पर थाना धरमजयगढ़ में पंकज गुप्ता के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2)(एम) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में पर्याप्त सबूत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
स्स्क्क शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ तत्काल व कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में विवेचना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, विरोध पर आत्महत्या की धमकी देता था
दूसरे से शादी के बाद भी करता रहा रेप, आरोपी गिरफ्तार



