NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चौरंगा की महिलाएं बनी आत्मनिर्भरता की मिशाल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चौरंगा की महिलाएं बनी आत्मनिर्भरता की मिशाल
रायगढ़

चौरंगा की महिलाएं बनी आत्मनिर्भरता की मिशाल

खुद का खड़ा किया रोजगार, अलग-अलग उत्पादों से बाजार में बना रहीं अपनी अलग पहचान

lochan Gupta
Last updated: April 3, 2026 12:27 am
By lochan Gupta April 3, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। कभी सीमित संसाधनों में जीवन यापन करने वाली लैलूंगा विकासखण्ड के ग्राम-चोरंगा की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुडक़र संतोषी स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने न केवल अपने हुनर को पहचाना, बल्कि उसे आय का मजबूत साधन भी बना लिया है।
करीब चार साल पहले समूह से जुड़ी इन महिलाओं ने छोटे स्तर से शुरुआत की थी, लेकिन आज वे विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार कर बाजार में अपनी पहचान बना रही हैं। इस वर्ष से उन्होंने अपने काम को और विस्तार देते हुए गाय के दूध से घी, खोवा और पनीर बनाना शुरू किया है, जिससे उन्हें हर महीने अच्छी आमदनी हो रही है। खास बात यह है कि वे घर पर ही गाय का पालन कर स्वयं ही कच्चा माल तैयार करती हैं। यही नहीं, समूह की महिलाएं मिर्ची का स्वादिष्ट अचार भी बना रही हैं, जिसकी स्थानीय बाजार में अच्छी मांग है। साथ ही वे वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर जैविक खेती को बढ़ावा दे रही हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय का साधन भी मिल रहा है।
उनकी रचनात्मकता यहीं तक सीमित नहीं है। छिंद और सेवई घास जैसी पारंपरिक सामग्रियों का उपयोग कर वे सुंदर और उपयोगी टोकरी भी तैयार कर रही हैं, जो ग्रामीण कला और आत्मनिर्भरता का अनोखा उदाहरण है। इन सभी गतिविधियों को सफल बनाने में जिला प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला है। प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और संसाधनों की उपलब्धता ने महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाया है, जिससे वे आज अपने पैरों पर मजबूती से खड़ी हैं। आज लैलूंगा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में समूह की महिलाओं ने अपने सभी उत्पादों को प्रदर्शनी के रूप में प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने न केवल अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया, बल्कि मौके पर ही उनका विक्रय कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उनके उत्पादों की गुणवत्ता और विविधता को देखकर लोगों ने काफी सराहना की। चोरंगा की ये महिलाएं न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि समाज में अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं।

You Might Also Like

आज से वन विभाग व पुलिस आरक्षक की भर्ती शुरू

महापौर बनने के बाद भी जीवर्धन ने की चाय पर चर्चा

थवाईत महिला समिति ने मनाया गणतंत्र पर्व

साजिश रचकर की पति की हत्या

जिले में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था संचालित करना हमारी पहली प्राथमिकता : सीएमएचओ डॉ.चंद्रवंशी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जयस्तंभ चौक के पास बनेगा फूल बाजार
Next Article जग्गी हत्याकांड : अमित जोगी को बड़ा झटका

खबरें और भी है....

जग्गी हत्याकांड : अमित जोगी को बड़ा झटका
चौरंगा की महिलाएं बनी आत्मनिर्भरता की मिशाल
जयस्तंभ चौक के पास बनेगा फूल बाजार
समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने 21 वर्ष तक विवाह टालने का लिया संकल्प
सीबीआई अफसर बनकर रिटायर्ड शिक्षक से 23 लाख ठगे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जग्गी हत्याकांड : अमित जोगी को बड़ा झटका
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?