NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीबीआई अफसर बनकर रिटायर्ड शिक्षक से 23 लाख ठगे
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सीबीआई अफसर बनकर रिटायर्ड शिक्षक से 23 लाख ठगे
रायगढ़

सीबीआई अफसर बनकर रिटायर्ड शिक्षक से 23 लाख ठगे

मनी लॉन्ड्रिंग-डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाया, अलग-अलग खातों में 12 किस्तों में डलवाई रकम

lochan Gupta
Last updated: April 3, 2026 12:22 am
By lochan Gupta April 3, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। जिले में रिटायर्ड शिक्षक से 23 लाख रुपए की ठगी की गई है। ठगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने, डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 6 किश्तों में पैसे ट्रांसफर करवा लिए। 6 दिनों बाद पीडि़त के बेटे ने मामले की शिकायत पुलिस में की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ठगों के बैंक खाते में जमा 17 लाख रुपए से अधिक की राशि होल्ड कराई है। इस मामले में पुलिस ने कर्नाटक के बेंगलुरू से बुधवार को 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मास्टरमाइंड फरार चल रहा है। पूछताछ में पता चला कि ठगी का नेटवर्क कर्नाटक सहित दुबई से भी संचालित हो रहा था। गिरोह डिजिटल अरेस्ट, आधार/सिम लिंकिंग, क्रिप्टो निवेश और फर्जी लोन ऐप्स के जरिए ठगी करता था। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, ग्राम जतरी के रहने वाले गरूण सिंह पटेल (72) रिटायर्ड शिक्षक हैं। 10 अक्टूबर 2025 को उन्हें तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल आया। कॉल करने वालों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर कहा कि मुंबई में उनके नाम से खाता खोल गया है और उनकी जांच की जाएगी। ठगों ने रिटायर्ड शिक्षक से जांच में सहयोग करने की कही। साथ ही यह भी कहा कि इन सभी बातों को गोपनीय रखना है नहीं तो अरेस्ट कर मुंबई ले आएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी होने के बाद राशि वापस कर दी जाएगी। इस भरोसे में आकर रिटायर्ड शिक्षक ने 25 से 29 अक्टूबर 2025 के बीच यूपीआई, पेटीएम और आरटीजीएस के जरिए 12 किस्तों में कुल 23,28,770 रुपए ठगों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उन्होंने वॉट्सएप के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने की धमकी दी। ऐसे में 30 अक्टूबर 2025 को रिटायर्ड शिक्षक ने मामले की जानकरी अपने छोटे बेटे को दी। इसके बाद बेटे ने फौरन पुसौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ धारा 418, 66(डी) आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुसौर पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। जांच में पीडि़त के सेंट्रल बैंक से किए गए लेन-देन, संदिग्ध यूपीआई आईडी, एनईएफटी और आरटीजीएस, आरोपियों के मोबाइल नंबर और बैंक खातों का केवाईसी डिटेल इक_ा किया गया। गहन जांच के बाद यह जानकारी मिली कि आरोपियों का ठिकाना बेंगलुरू में है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बेंगलुरू न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया और रायगढ़ लेकर पहुंची। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी लेबर एजेंट है, जिसकी दुबई में फिरोज खान उर्फ डॉम्निक से मुलाकात हुई थी। विग्नेश ने बताया कि फिरोज खान पहले बेंगलुरू में रहता था और पिछले कई सालों से दुबई में रह रहा है।
फिरोज के लिए लेबर की व्यवस्था करता था विग्नेश
वह दुबई में वीजा से जुड़ा काम करता है और भारत सहित अन्य देशों से आने वाले लोगों के दस्तावेज लेकर उनका मिसयूज करता है। विग्नेश पी. फिरोज के लिए लेबर की व्यवस्था कर लोगों को दुबई भेजता था, लेकिन उनका काम साइबर फ्रॉड से जुड़ा हुआ है। फिरोज खान अपने साथियों के साथ मिलकर डिजिटल अरेस्ट, आधार/सिम लिंकिंग, क्रिप्टो निवेश और फर्जी लोन ऐप्स के जरिए देशभर में ठगी करता था। वह विग्नेश पी. और स्टीफन थॉमस जैसे लोगों को गिरोह में शामिल कर ठगी की रकम अपने खातों में मंगवाता था, जिसके बदले उन्हें कमीशन दिया जाता था।
लोकल पुलिस की मदद से पकड़ाए आरोपी
पुलिस टीम फौरन बेंगलुरू के लिए रवाना हुई। पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपियों का पता लगाया, जिसके बाद विग्नेश प्रकाश (29) और स्टीफन थॉमस (54) को अलग-अलग जगहों से अरेस्ट किया। इनके खातों में पीडि़त के खाते से ट्रांसफर की गई राशि मिली।
आरोपियों को रिमांड पर भेजा जेल
शुरुआती जांच में पता चला कि पीडि़त गरुण पटेल ने विग्नेश पी. के खाते में 4 लाख 20 हजार रुपए भेजे थे। विग्नेश के बैंक खाते में 17 लाख रुपए से ज्यादा रकम मिली, जिसे पुलिस ने रोक (होल्ड) दिया है। वहीं स्टीफन थॉमस ने करीब 6 लाख रुपए लेने और फिरोज के कहने पर उस रकम को दूसरे खातों में भेजने की बात स्वीकार की है। आरोपी विग्नेश पी और स्टीफन थॉमस से दो मोबाइल जब्त कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

You Might Also Like

दो ट्रेलर में हुई भिड़ंत से लगी आग

बाइक से शराब की तस्करी करते दो पकड़ाए

श्रवण बाधित एवं मुकबधिर बालिकाओं का मौके पर बना राशन कार्ड

तेंदुआ खाल मामले में फरार आरोपी पिथौरा से गिरफ्तार

गर्मी बढ़ते ही भोजन व पानी की तलाश में भटक रहे गजराज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हनुमान मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हनुमान जी की जयकारे के साथ निकली शोभा यात्रा
Next Article समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने 21 वर्ष तक विवाह टालने का लिया संकल्प

खबरें और भी है....

जग्गी हत्याकांड : अमित जोगी को बड़ा झटका
चौरंगा की महिलाएं बनी आत्मनिर्भरता की मिशाल
जयस्तंभ चौक के पास बनेगा फूल बाजार
समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने 21 वर्ष तक विवाह टालने का लिया संकल्प
सीबीआई अफसर बनकर रिटायर्ड शिक्षक से 23 लाख ठगे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जग्गी हत्याकांड : अमित जोगी को बड़ा झटका
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?