NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ट्रेड यूनियन काउंसिल ने मनाया काला दिवस, श्रम संहिता वापस ले सरकार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ट्रेड यूनियन काउंसिल ने मनाया काला दिवस, श्रम संहिता वापस ले सरकार
रायगढ़

ट्रेड यूनियन काउंसिल ने मनाया काला दिवस, श्रम संहिता वापस ले सरकार

lochan Gupta
Last updated: April 3, 2026 12:19 am
By lochan Gupta April 3, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ के उपाध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह सचिव श्याम जायसवाल ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पारित 4 श्रम संहिता के विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियनो के संयुक्त मंच में 1 अप्रैल को काला दिवस मनाने का आह्वान किया. इसी आह्वान के परिपेक्ष में ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ द्वारा जीवन बीमा निगम कार्यालय सत्ती गुड़ी चौक में गेट मीटिंग कर श्रम संहिता की विरोध में नारे बाजी कर वापस लेने की मांग की गई।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सरकार द्वारा 21 नवंबर 2025 को गजट नोटिफिकेशन के द्वारा चार आश्रम संहिता को देश भर में लागू किया गया.तब से लगातार ट्रेड यूनियंस की संयुक्त समिति इसका विरोध कर रही है. केंद्रीय ट्रेड यूनियन की संयुक्त समिति ने विगत 12 फरवरी को आम हड़ताल का आह्वान कर विरोध जताया इसके बावजूद केंद्र सरकार द्वारा 1 अप्रैल से इसे क्रियाशील कर दिया गया है. इसके विरोध में काला दिवस का आह्वान कर पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए गए। रायगढ़ में जीवन बीमा निगम कार्यालय में गेट मीटिंग आयोजित किया गया। जिसे ट्रेड यूनियन काउंसिल के उपाध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह कोषाध्यक्ष सुनील मेघमाला, बिलासपुर डिविजन इंप्लाइज एसोसिएशन के साथी रंकामनी बारिक साथी प्रवीण तंबोली ने संबोधित किया. वक्ताओ ने कहा कि यह श्रम संहिता मजदूरों के हित साधने के बजाय नियोक्ता के हित साध रही है.श्रम संहिता में कार्य समय सीमा 8 घंटे के बजाय 12 घंटा कर दिया गया है, फिक्स टर्म रोजगार को सामान्य बनाकर स्थाई नौकरी और सामाजिक सुरक्षा को कमजोर किया गया है,श्रम संहिता में यूनियन निर्माण के लिए कठोर प्रावधान किए गए हैं ताकि यूनियनों का निर्माण ना हो,श्रम निरीक्षक की भूमिका को कम कर दिया गया ताकि फैक्ट्री में शासकीय नियंत्रण कम से कम हो. यही वजह है कि श्रम संहिता के लागू होने पर हम विरोध दिवस मना रहे हैं. हमारी मांग है कि सरकार पुनर्विचार करते हुए श्रम संहिता को वापस लेवें. कार्यक्रम में काफी संख्या में बीमा कर्मचारी उपस्थित थे.कार्यक्रम का संचालन साथी प्रवीण तंबोली ने किया तथा आभार प्रदर्शन साथी शेख कलीमुल्लाह द्वारा किया गया।

You Might Also Like

किसानों को धान विक्रय करने में कोई परेशानी ना हो : कलेक्टर

भीषण गर्मी के बीच ट्रेनों की लेट-लतीफी से यात्री हलाकान

यातायात एवं सडक़ सुरक्षा के बारे में छात्र-छात्राओं को विद्यालय में दे रहे जानकारी

कोड़ातराई में एयरपोर्ट निर्माण की सुगबुगाहट फिर हुई शुरू

प्रस्तावित पुरूंगा कोल ब्लॉक का विरोध शुरू

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सरकारी जमीन पर हो रहा अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग, कार्रवाई की मांग
Next Article डोलोमाइट का धंधा तेज, लोगों की सांसें धीमी

खबरें और भी है....

जग्गी हत्याकांड : अमित जोगी को बड़ा झटका
चौरंगा की महिलाएं बनी आत्मनिर्भरता की मिशाल
जयस्तंभ चौक के पास बनेगा फूल बाजार
समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने 21 वर्ष तक विवाह टालने का लिया संकल्प
सीबीआई अफसर बनकर रिटायर्ड शिक्षक से 23 लाख ठगे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जग्गी हत्याकांड : अमित जोगी को बड़ा झटका
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?