NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: घर के बाहर टहल रही युवती के कपड़े-फाड़े, कमेंट कर की छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > घर के बाहर टहल रही युवती के कपड़े-फाड़े, कमेंट कर की छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा
रायपुर

घर के बाहर टहल रही युवती के कपड़े-फाड़े, कमेंट कर की छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

lochan Gupta
Last updated: April 3, 2026 12:10 am
By lochan Gupta April 3, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। देर रात टहलने निकली छात्रा के साथ छेडख़ानी और मारपीट की घटना सामने आई है। देवपुरी भाठापारा इलाके में अज्ञात बदमाशों ने न केवल युवती पर भद्दी टिप्पणियां की, बल्कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। इस हमले में छात्रा के बाएं हाथ, दाएं कंधे और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला टिकरापारा थाना इलाके का है।
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि, वो बीए की छात्रा है। अपनी आजीविका के लिए एक अस्पताल की कैंटीन में काम करती है। गुरुवार (2 अप्रैल) की रात करीब 12:20 बजे वह अपनी दो सहेलियों के साथ खाना खाने के बाद घर के पास टहल रही थी। छात्रा का आरोप है कि, जब वे देवपुरी भाठापारा स्थित ‘छाया फैंसी स्टोर के पास पहुंचीं, तो वहां पहले से कुछ अज्ञात युवक बैठे थे। युवतियों को देखते ही लडक़ों ने उन पर कमेंट्स करना शुरू कर दिया। बदमाशों ने पीडि़ता से कहा कि, इतने कम कपड़े पहनकर क्यों घूम रही हो? इसके बाद उन्होंने गालियां देनी शुरू कर दीं।
जब छात्रा और उसकी सहेलियों ने गाली-गलौज का विरोध किया और टोका, तो युवक उग्र हो गए। बदमाशों ने युवतियों को जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से उन पर हमला कर दिया। छीना-झपटी और मारपीट के दौरान आरोपियों ने पीडि़ता के कपड़े फाड़ दिए। इस हमले में छात्रा के बाएं हाथ, दाएं कंधे और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं।
हंगामा बढ़ता देख युवतियों ने शोर मचाया, जिसे सुनकर पीडि़ता के मकान मालिक तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्हें आता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। घटना के बाद बदहवास छात्रा अपनी सहेलियों के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पीडि़ता की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

You Might Also Like

सीएम साय विशाल कांवड़ यात्रा में हुए शामिल

अन्ना रेड्डी पैनल से आईपीएल सट्टा संचालित करते 5 अंतर्राज्यीय सटोरिये दिल्ली से हुए गिरफ्तार

कलेक्टर ने सरकारी कर्मचारियों को चेताया

होली से पहले तेल की कीमतों में वृद्धि

नितिन नबीन के अध्यक्ष बनने पर भाजपा में जश्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शहर काजी ने महिला से की छेडख़ानी, बर्खास्त
Next Article मोबाइल हैक कर किसान से 2.78 लाख की ठगी

खबरें और भी है....

जग्गी हत्याकांड : अमित जोगी को बड़ा झटका
चौरंगा की महिलाएं बनी आत्मनिर्भरता की मिशाल
जयस्तंभ चौक के पास बनेगा फूल बाजार
समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने 21 वर्ष तक विवाह टालने का लिया संकल्प
सीबीआई अफसर बनकर रिटायर्ड शिक्षक से 23 लाख ठगे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जग्गी हत्याकांड : अमित जोगी को बड़ा झटका
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?