NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ, मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल उद्घाटन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ, मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल उद्घाटन
रायगढ़

खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ, मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल उद्घाटन

न्यायिक अधोसंरचना को मिला नया विस्तार

lochan Gupta
Last updated: April 1, 2026 11:45 pm
By lochan Gupta April 1, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। खरसिया में आज जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश न्यायालय का शुभारंभ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस अवसर पर तहसील खरसिया में न्यायिक अधिकारियों के लिए आवास तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सिविल जिला रायगढ़) में डिजिटल कंप्यूटर रूम के निर्माण हेतु भूमि पूजन भी वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुआ।
मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने नवीन न्यायालय के शुभारंभ पर बधाई देते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्र की जनता को शीघ्र एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों के आवास तथा डिजिटल कंप्यूटर रूम के निर्माण को न्यायिक अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में अहम उपलब्धि बताया। उन्होंने यह भी कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम दिवस पर इस प्रकार के विकास कार्यों का शुभारंभ होना पूरे वर्ष में अधोसंरचना विकास के प्रति सकारात्मक संकेत है। इस दौरान न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत, पोर्टफोलियो जज, जिला रायगढ़ भी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।
वहीं कार्यक्रम का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायालय रायगढ़ में किया गया, जहां से तहसील खरसिया एवं जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ वर्चुअल माध्यम से जुड़े। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायगढ़ जितेंद्र कुमार जैन द्वारा तथा आभार प्रदर्शन विशेष न्यायाधीश रायगढ़ श्रीमती शोभना कोष्टा द्वारा किया गया। 01 अप्रैल 2026 से तहसील खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश के रूप में श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव द्वारा न्यायालयीन कार्य की शुरुआत कर दी गई है, जिससे क्षेत्रवासियों को अब स्थानीय स्तर पर ही न्यायिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। कार्यक्रम में रायगढ़ एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, तहसील खरसिया, घरघोड़ा, धरमजयगढ़, भटगांव के प्रतिनिधि, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य, शासकीय अभिभाषक, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा न्यायिक कर्मचारीगण वर्चुअल एवं भौतिक रूप से उपस्थित रहे।

You Might Also Like

कोरबा- रायगढ़ सीधी ट्रेन सेवा हेतु रायगढ़ विधायक ओपी को चेंबर ने दिया साधुवाद

ट्रक की ठोकर मासूम की मौत, माता-पिता घायल

मानकेश्वरी मंदिर मेला में फरसा लहराते दो युवक गिरफ्तार

अग्निवीर भर्ती रैली: युवाओं ने दिखाया जोश 1036 में से 367 ने की दौड़ पास

दो सूत्रीय मांग को लेकर आत्मानंद स्कूल के शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण में बड़ी लापरवाही
Next Article छग को विकसित राज्य बनाने सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-सीएम साय

खबरें और भी है....

छग को विकसित राज्य बनाने सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-सीएम साय
खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ, मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल उद्घाटन
आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण में बड़ी लापरवाही
जिले को मिली 11 नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस
आज से लागू हुआ नया आयकर अधिनियम

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?