रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत जुआ और सट्टा के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कल चौकी खरसिया, थाना कोतवाली एवं थाना साइबर की संयुक्त टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन, सट्टा-पट्टी एवं नगदी रकम सहित कुल 19,118 रुपये जब्त कर सभी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
ऑनलाइन सट्टा संचालित करते आरोपी मनोज सोनी गिरफ्तार
चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर शंकराचार्य स्कूल के पास पोस्ट ऑफिस रोड खरसिया स्थित कान्हा मोबाइल दुकान के पास रेड कार्रवाई की गई। यहां आरोपी मनोज सोनी (50 वर्ष), निवासी टीआईटी कॉलोनी खरसिया को मोबाइल के माध्यम से व्हाट्सएप ग्रुप पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते रंगे हाथों पकड़ा गया। मोबाइल जांच में सट्टा अंकों और रकम से संबंधित विवरण पाए गए। आरोपी के कब्जे से ओप्पो कंपनी का मोबाइल एवं 12,700 रुपये नगद जब्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी, आरक्षक किशोर राठौर, साविल चंद्रा और मुकेश यादव शामिल थे।
बीड़पारा व बापूनगर में 4 जगह दबिश
उप निरीक्षक ऐनु देवांगन के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं साइबर टीम द्वारा बीड़पारा और बापूनगर क्षेत्र में सट्टा-पट्टी लिखने की सूचना पर एक साथ कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए। पुलिस टीम ने बीड़पारा जयसिंह तालाब के पास से हलिमा खातून (60 वर्ष) को सट्टा पर्ची, कॉपी, मोबाइल एवं 248 रुपये नगद के साथ पकड़ा गया। बापूनगर हनुमान मंदिर के पास से मुकेश सोना (35 वर्ष) को मोबाइल, सट्टा पर्ची एवं 1000 रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार बीड़पारा क्षेत्र से रजिया बेगम (55 वर्ष) को सट्टा पर्ची, कॉपी एवं 3100 रुपये नगद के साथ पकड़ा गया। बापूनगर में अन्य कार्रवाई में आरोपी नरेन्द्र दीप पिता सूरजबल दीप उम्र 39 वर्ष निवासी बापूनगर रायगढ़ को सट्टा गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया।आरोपी के कब्जे से एक ग्रे कलर का वीवो कंपनी का ज्25ळ मोबाईल , नगदी रकम 2,070ध्- रूपये, हाथ से लिखी हुयी सट्टा पर्ची एक पन्ना और मोबाईल से फोटो खीची हुयी सट्टा पर्ची एक पन्ने को जब्त किया गया है । इन सभी आरोपियों के कब्जे से सट्टा-पट्टी, 3 मोबाइल फोन एवं नगदी रकम जब्त कर थाना कोतवाली में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की सुसंगत धाराएं 3, 4 और 6 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।



