NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर दूसरी बाइक की चोरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर दूसरी बाइक की चोरी
रायगढ़

बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर दूसरी बाइक की चोरी

झाडिय़ों में छिपाई खुद की बाइक, संदिग्ध हालत में घूमते पकड़ाया चोर

lochan Gupta
Last updated: July 1, 2026 12:26 am
By lochan Gupta July 1, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। एक युवक अपनी बाइक से चोरी करने निकला था। लेकिन उसकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया, तो उसने दूसरी पल्सर बाइक चुरा ली और वहां से भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच की और आरोपी को पकड़ लिया। यह मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, पूंजीपथरा के आशीष कुमार बांडेकर ने शनिवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने अपनी नई बजाज पल्सर 125 बाइक रात में घर के बरामदे में खड़ी की थी, लेकिन सुबह उठने पर बाइक गायब थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसी दौरान महुआ चौक, तुमीडीह के पास एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता मिला। पूछताछ में वह सही जानकारी नहीं दे सका, जिस पर पुलिस उसे थाने ले आई। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राम सिदार (30 वर्ष), निवासी ग्राम चिराईपानी बताया और बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया।
आरोपी ने बताया कि वह चोरी करने के इरादे से अपनी पल्सर बाइक से पूंजीपथरा आया था। लेकिन रास्ते में उसकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया, इसलिए उसने अपनी बाइक को रायगढ़ आयरन प्लांट के पास झाडिय़ों में छिपा दिया। इसके बाद वह पूंजीपथरा बस्ती पहुंचा और एक घर की बरामदे में खड़ी बजाज पल्सर बाइक चोरी कर अपने घर ले गया।
पुलिस ने आरोपी के घर से चोरी की गई बजाज पल्सर बाइक बरामद कर ली। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई उसकी अपनी पल्सर बाइक को भी रायगढ़ आयरन प्लांट के पास झाडिय़ों से जब्त किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

सुरक्षित स्थान पर रखे वाहन

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि वाहन चोरी जैसे मामलों में पुलिस तुरंत कार्रवाई करती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित जगह पर लॉक करके रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

You Might Also Like

वायरल वीडियो से जुड़े मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

राकेश मिश्रा पूंजीपथरा थाना के नए टीआई

550 सालों का लंबा इंतजार खत्म : अवध में उत्सव-देश में दिवाली

जिला अस्पताल में डाक्टरों की मनमानी से मरीज परेशान

सामुद्री कृषि सेवा केन्द्र से 580 बोरी यूरिया खाद जब्त

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article घर में मिले 10 बेबी कोबरा और 27 अंडे
Next Article 156 उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को मिलेगी नौकरी

खबरें और भी है....

ऐतिहासिक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान- सीएम साय
156 उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को मिलेगी नौकरी
बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर दूसरी बाइक की चोरी
घर में मिले 10 बेबी कोबरा और 27 अंडे
सडक़ हादसों में नाबालिग सहित दो की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ऐतिहासिक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?