NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिले 512.92 करोड़ से अधिक की राशि
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिले 512.92 करोड़ से अधिक की राशि
जशपुरनगर

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिले 512.92 करोड़ से अधिक की राशि

लाखों महिलाओं का बदल रहा है जीवन, व्यवसाय कर बन रही आत्मनिर्भर

lochan Gupta
Last updated: April 1, 2026 11:35 pm
By lochan Gupta April 1, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक जीवन में बदलाव लाने वाली एक क्रांतिकारी पहल बनकर उभरी है। यह योजना केवल आर्थिक सहयोग का माध्यम नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में एक मजबूत प्रयास है। ऐसे अनेकों उदाहरण है जिनकी जिंदगी इस योजना के माध्यम से बदली है। महतारी वंदन योजना द्वारा जिले में 2 लाख से अधिक महिलाओं को योजना की शुरूआत मार्च 2024 से मार्च 2026 तक 25 किश्तों के रूप में 512.92 करोड़ राशि प्राप्त हो चुकी है। महतारी वंदन योजना महिलाओं की जिंदगी में ला रहा है साकारात्मक बदलाव यह योजना महिलाओं की आर्थिक निर्भरता की बेड़ी को तोडऩे में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब महिलाएं अपने छोटे-छोटे फैसले खुद ले पा रही हैं। ऐसे ही सिलाई का काम कर अपना घर चलाने वाली महिलाओं की जिंदगी में महतारी वंदन योजना एक साकारात्मक बदलाव लेकर आई है। इस योजना के माध्यम से प्रति माह मिलने वाले 1000 रूपए और सिलाई के काम के पैसे जोडक़र वह घर की अच्छी तरह से देख-भाल कर रही है। इसी तरह जशपुर विकास खंड के ग्राम पुरना नगर की श्रीमती अनीमा खलखो राशि का उपयोग अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में खर्च करती है।
उन्होंने बताया कि अपने बच्चों के नाम से 500 रुपए पोस्ट आफिस में जमा भी करती हैं। इसी तरह जशपुर विकास खंड के ग्राम देवगुड़ा निवासी श्रीमती प्रमिला प्रजापति ने बताया कि महतारी वंदन योजना की राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई लिखाई के साथ पौष्टिक भोजन और फल फूल में करती हैं। जशपुर विकास खंड की ग्राम झरगांव निवासी श्रीमती प्यारी मांझी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना की राशि से महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भर मिल रही है। श्रीमती अनीता सोनकर, बिरसमुनी सिंह, लक्ष्मी बाई, श्रीमती अनीशा बाई जैसी लाखों महिलाएं हैं जिन्होंने इस योजना के माध्यम से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है। जहां पहले महिलाएं घरेलू ज़रूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहती थीं, आज वे अपनी छोटी-छोटी जरूरतें खुद पूरी कर पा रही हैं। अन्य क्षेत्रों पर निवेश कर योजना की राशि का कर रही हैं सदुपयोग महतारी वंदन योजना से मिली राशि का महिलाएं केवल घरेलु खर्चों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इसे अन्य उत्पादक क्षेत्रों में निवेश कर सुदपयोग भी कर रही हैं। इस योजना की राशि का महिलाएं अपनी बेटियों का जीवन सुरक्षित बनाने सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश भी कर रही हैं। इसके साथ ही व्यवसाय में हाथ आजमा कर सफलता की सीढिय़ा चढ़ रही हैं।

You Might Also Like

12 जून को आयोजित होगा बृहद कटहल मेला

जशपुर पुलिस का धरपकड़ अभियान लगातार जारी

बेकाबू होकर घर में घुसी कोयले से लदी ट्रक

14 ली. अवैध देसी कच्चा महुआ व अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

कुख्यात लुटेरा अमेरिकन को जशपुर पुलिस ने धर दबोचा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जहां कभी नक्सलवाद का था बोलबाला, वहां अब खेलो का हो रहा उदय
Next Article स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तार की दिशा में बड़ी पहल, जिले को मिलीं 23 संजीवनी 108 एम्बुलेंस

खबरें और भी है....

छग को विकसित राज्य बनाने सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-सीएम साय
खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ, मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल उद्घाटन
आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण में बड़ी लापरवाही
जिले को मिली 11 नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस
आज से लागू हुआ नया आयकर अधिनियम

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?