NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बगीचा के सरडीह ग्राम ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, स्वच्छ एवं हरित पंचायत थीम में देशभर में मिला तीसरा स्थान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > बगीचा के सरडीह ग्राम ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, स्वच्छ एवं हरित पंचायत थीम में देशभर में मिला तीसरा स्थान
जशपुरनगर

बगीचा के सरडीह ग्राम ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, स्वच्छ एवं हरित पंचायत थीम में देशभर में मिला तीसरा स्थान

दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

lochan Gupta
Last updated: March 31, 2026 11:21 pm
By lochan Gupta March 31, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सरडीह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। पंचायत राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्वच्छ एवं हरित पंचायत थीम के अंतर्गत सरडीह ग्राम पंचायत को वर्ष 2025 के लिए दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस श्रेणी में सरडीह को देशभर में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि सरडीह की यह सफलता अन्य ग्रामों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से ही ग्राम विकास को नई दिशा मिली है। जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ग्रामवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरडीह ग्राम पंचायत ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर एक आदर्श स्थापित किया है, जिससे अन्य ग्राम पंचायतों को भी सीख लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
यह सम्मान सरडीह ग्राम को स्वच्छता एवं हरित क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया है, जो सामूहिक प्रयास और योजनाओं के बेहतर उपयोग का आदर्श उदाहरण है। लगभग 454 घरों वाले इस ग्राम में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय भी निवासरत है। ग्राम के सभी घरों में शौचालय का उपयोग सुनिश्चित किया गया है, वहीं 109 घरों में सिंचाई एवं अन्य उपयोग के लिए सौर ऊर्जा संचालित पंप लगाए गए हैं। इससे जल की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहती है और किसानों को कृषि कार्य में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होती। आधुनिक कृषि पद्धतियों के उपयोग से फसल उत्पादन में भी वृद्धि हुई है। यहां के किसान उद्यानिकी फसल टमाटर, मिर्च, खीरा सहित अन्य सब्जियों की खेती कर रहे हैं, जिससे उनकी आमदनी में भी वृद्धि हुई है।और गांव की अर्थव्यवस्था भी सुदृढ हुई है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी ग्रामवासी पूरी तरह सजग हैं। गांव में वृक्षारोपण और पौधों की नियमित देखभाल की जाती है, जिससे हरियाली बनी रहती है और स्वच्छ वातावरण का निर्माण होता है। साथ ही गांव में 12 सोलर स्ट्रीट लाइट भी स्थापित की गई हैं, जिससे रोशनी की बेहतर व्यवस्था के साथ ऊर्जा की बचत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है।

सप्ताह में एक दिन सामूहिक स्वच्छता अभियान

स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाते हुए ग्राम में सप्ताह के एक दिन स्वच्छताग्राही समूह द्वारा सामूहिक साफ-सफाई अभियान चलाया जाता है। ग्राम में न केवल सभी घरों में शौचालय हैं, बल्कि सामुदायिक शौचालय का भी निर्माण किया गया है, जिससे स्वच्छता बनी रहती है और बीमारियों का खतरा कम हुआ है। अधिकांश घरों में एलपीजी गैस का उपयोग किया जा रहा है, जिससे धुएं और प्रदूषण में कमी आई है। जल संरक्षण के लिए सोखता गड्ढों का निर्माण किया गया है, जिससे जलस्तर में वृद्धि हुई है और गांव में पानी की कमी नहीं रहती है। सरडीह ग्राम पंचायत की यह उपलब्धि न केवल जिले, बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है और यह दिखाती है कि जागरूकता, सहभागिता और सही दिशा में प्रयास से ग्रामीण विकास की नई मिसालें कायम की जा सकती हैं।

You Might Also Like

चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जशपुरांचल में बदमाशों पर पुलिस का कहर, 3 फरार आरोपी गिरफ्तार

सीएम साय ने जशपुर को दिए ऐतिहासिक सिंचाई सौगातें

न्योता भोज में अपने हाथों से भोजन बनाकर बच्चों को परोसा भोजन

अवैध धान परिवहन रोकने चेकपोस्ट का किया जा रहा आकस्मिक निरीक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्व सहायता समूह की महिलाओं को ‘दिशा दर्शन’ अध्ययन भ्रमण के लिए किया रवाना, सालिक साय ने दिखाई हरी झंडी
Next Article तलवार लहराकर डराने वाला युवक गिरफ्तार

खबरें और भी है....

धरसींवा में आधुनिक तहसील कार्यालय का लोकार्पण : सुगम, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम : सीएम साय
जहां संस्कृति का सम्मान होता है, वहीं से विकास की नई शुरुआत होती है : सीएम साय
डबल इंजन सरकार की ताकत से टूटा नक्सलवाद
ब्रेकर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत, चालक ने मोबाइल बंद कर हुआ फरार
एनएच- 43 पर दो बाइक में भिड़ंत, दो युवकों की मौके पर मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
धरसींवा में आधुनिक तहसील कार्यालय का लोकार्पण : सुगम, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?