NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शहर साफ करने वाली दीदियों को हटाने बिछाई गई साजिश की गंदगी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > शहर साफ करने वाली दीदियों को हटाने बिछाई गई साजिश की गंदगी
सारंगढ़

शहर साफ करने वाली दीदियों को हटाने बिछाई गई साजिश की गंदगी

lochan Gupta
Last updated: March 31, 2026 11:16 pm
By lochan Gupta March 31, 2026
Share
4 Min Read

बिलाईगढ़। राजनीति में आपने कई खेल देखे होंगे, लेकिन बिलाईगढ़ नगर पंचायत में इन दिनों जो पटकथा लिखी जा रही है, उसने बड़े-बड़े फिल्मकारों को भी पीछे छोड़ दिया है। शहर की गलियों से कचरा साफ करने वाली स्वच्छता दीदियों को खुद ‘सिस्टम के कचरे’ से जूझना पड़ रहा है। मामला सीधा और सरल है गरीब दीदियों को हटाओ और अपने चहेतों को कुर्सी पर बैठाओ। लेकिन इस सरल खेल को खेलने के लिए जो तरीके अपनाए गए वे किसी भी सभ्य समाज के माथे पर कलंक की तरह हैं। खबरों की मानें तो यह सारा बवाल तब शुरू हुआ जब सत्ता के गलियारों में टहलने वाले ‘खास’ लोगों ने स्वच्छता दीदियों को ही नगर पंचायत के सभाकक्ष में बुलाकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। आरोप है कि वहाँ उन्हें न केवल अपमानित किया गया, बल्कि जातिसूचक गालियां देकर ‘हटाने’ का ट्रेलर भी दिखाया गया। मकसद साफ था डर पैदा करो ताकि -महिलाएं खुद काम छोड़ दें और रिक्त पदों पर अपने लोग फिट किए जा सकें।
जब मामला अदालत तक पहुँचा और गिरफ्तारी की तलवार लटकी, तो एक नया मोड़ आया। कोर्ट में ऐसे गवाह और शपथ-पत्र पेश किए गए, मानो बिलाईगढ़ में कोई टाइम मशीन चल रही हो। चार महारथियों ने दावा कर दिया कि उस दिन कोई बैठक हुई ही नहीं थी। उन्होंने तो शायद पूरी कहानी लिख ली थी, लेकिन वे एक छोटी सी बात भूल गए कैमरा झूठ नहीं बोलता। नपं के सीएमओ ने अपनी रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज से इस पूरी स्क्रिप्ट की धज्जियां उड़ा दी हैं। जब डिजिटल साक्ष्यों ने गवाही दी, तो पता चला कि – जो लोग कोर्ट में कसम खा रहे थे, वे उस समय घटनास्थल के आसपास भी नहीं थे। कानून की आंखों में धूल झोंकने की यह कोशिश इतनी कच्ची थी की अब खुद पटकथा लेखक ही फंसते नजर आ रहे हैं।
पीडि़त महिलाओं पर दबाव बनाया जा रहा है कि वे केस वापस लें, वरना उन्हें मीडिया ट्रायल के जरिए बदनाम किया जाएगा। यह किसी विडंबना से कम नहीं है कि जिन जनप्रतिनिधियों को गरीबों का रक्षक होना चाहिए, वे अब उन पर चरित्र हनन के ब्रह्मास्त्र चलाने की बात कर रहे हैं। बिलाईगढ़ की जनता अब टकटकी लगाए प्रशासन की ओर देख रही है। क्या उन रसूखदारों पर कार्रवाई होगी जिन्होंने न केवल गरीबों का निवाला छीनने की कोशिश की, बल्कि न्यायपालिका को भी गुमराह करने का दुस्साहस किया? गेंद अब पुलिस और जिला प्रशासन के पाले में है। क्या वे सत्ता के दबाव से मुक्त होकर इन स्वच्छता दीदियों को न्याय दिला पाएंगे, या फिर यह मामला भी तारीख पर तारीख की भेंटचढ़ जाएगा? बिलाईगढ़ का यह मामला सिर्फ स्वच्छता दीदियों की नौकरी का नहीं है, बल्कि यह उस मानसिकता का है जो सत्ता के नशे में खुद को कानून से ऊपर समझती है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस प्रशासनिक कचरे को साफ करने के लिए कितनी फुर्ती दिखाता है। हम किसी भी पक्ष की सत्यता का अंतिम दावा नहीं करते; मामला वर्तमान में जांच के अधीन और न्यायालयीन प्रक्रिया का हिस्सा है।

You Might Also Like

मां की ख्वाहिश पूरी करने आईएएस बने : वासु जैन

महाराजा बस ने बाइक सवार दंपत्ति को ठोका

हम तन से नहीं मन से बंधे हैं : पं अनिल शुक्ला

सहायक रिटर्निंग अधिकारी डॉ स्निग्धा तिवारी ने बीएलओ प्रशिक्षण में दिए महत्वपूर्ण निर्देश

चाइनीज मांझा पर कार्यवाही करें पुलिस और सीएमओ : कलेक्टर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भाजपा नगर मण्डल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न
Next Article 2 को श्री श्याम मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन, भव्यता देने में जुटे सभी श्री श्याम प्रेमी

खबरें और भी है....

महिला अधिवक्ता कत्ल मामले में नहीं मिला सुराग
ईट से हमला कर युवक की हत्या, बीच बस्ती में खून से लथपथ पड़ी मिली लाश
लूट और चेन स्नैचिंग पर पुलिस का एक्शन, सूचना मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई, नाकेबंदी के बाद संदिग्धों को पकड़ा, रायगढ़ पुलिस ने किया मॉकड्रिल
सुबह से ही शहर के पेट्रोल पंपों पर लगी रही लोगों की भीड़
मोदी राज ने आमजनता के घर का बजट बिगाड़ा- अटल श्रीवास्तव

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
महिला अधिवक्ता कत्ल मामले में नहीं मिला सुराग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?