NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भाजपा नगर मण्डल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > भाजपा नगर मण्डल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न
सारंगढ़

भाजपा नगर मण्डल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

प्रशिक्षण सत्र के अंतिम दिवस पर मुख्यवक्ता रामनारायण देवांगन, हरिनाथ खूंटे, कैलाश पंडा, त्रिलोक देवांगन, कमल गर्ग ने दिया संगठन मजबूती का मूलमंत्र

lochan Gupta
Last updated: March 31, 2026 11:16 pm
By lochan Gupta March 31, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिला भाजपा कार्यालय चंदाई में 17 मार्च से जिले के सभी 12 मंडलो में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान चलाया जा रहा है।जिसमे प्रशिक्षण प्राप्त सभी भाजपा पदाधिकारियों ने अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए मंडलो में प्रशिक्षण दिया, जिसमे सारंगढ भाजपा नगर मंडल में प्रशिक्षण सत्र के प्रथम सत्र व दूसरे दिन के प्रथम सत्र में बिलाईगढ़ के भाजपा नेता रामनारायण देवांगन,कैलाश पंडा और अनु. जाती मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खूंटे,जिला प्रभारी कमल गर्ग ने अपने अपने विषयो पर मुखाग्र होकर बहुत ही सरल भाषा मे कार्यकर्ताओ को विस्तार पूर्वक जानकारी दिये।जिसमें मुख्य विषय रहे शोसल मीडिया, संगठन, वैचारिक परिचर्चा, जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दिये।दिनांक 30/3/26 को पार्टी जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मण्डल प्रशिक्षण वर्ग का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। वक्ताओं ने पार्टी के विचारधारा और संगठन पर विशेष जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी की मूल विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों से अवगत कराया। साथ ही भाजपा के इतिहास, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर गहन चर्चा की गई।
प्रशिक्षण केवल सीखने की प्रक्रिया नहीं बल्कि वैचारिक धार को तेज करने का अनुष्ठान है-कैलाश पण्डा
प. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत सारंगढ विधानसभा के मण्डल सारंगढ एवं बिलाईगढ़ विधानसभा के मण्डल बिलाईगढ़ में ‘बूथ मैनेजमेंट और मन की बात’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।* भारतीय जनता पार्टी को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने का श्रेय इन्हीं प्रशिक्षण अभियानों को जाता है। इन्हीं कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा अपनी विशिष्ट रीति-नीति से करोड़ों ऐसे निष्ठावान कार्यकर्ता तैयार करती है, जो अहर्निश राष्ट्र निर्माण और जनसेवा में समर्पित रहते हैं। कार्यकर्ता ही संगठन की मूल इकाई हैं और पार्टी के विचार ही उनके प्राण तत्व हैं। प्रशिक्षण से प्राप्त यही ऊर्जा हमें बूथ स्तर पर अजेय बनाती है।
कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक एवं संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाया जाता है, जिससे संगठन जमीनी स्तर पर और मजबूत होता है।नगर मण्डल से आए कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण सत्रों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।तत्पश्चात पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का भाजपा नगर मंडल में कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा जिसका समापन किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम की पूरी जानकारी रवि तिवारी जिला भाजपा मीडिया प्रभारी के द्वारा दिया गया।

You Might Also Like

सहा. आयुक्त बद्रीश ने कन्या छात्रावास किया निरीक्षण

हुण्डई वेन्यु कार सहित दो करोड़ के 212 किग्रा चांदी के जेवर जब्त

विद्युत कटौती के खिलाफ युवक कांग्रेस ने किया विद्युत कार्यालय का घेराव

सुशासन के एक वर्ष पर समाज कल्याण विभाग ने डीआईडी बनाने हेतु की शिविर आयोजित

शिक्षकों की लंबित मांगों को पूरा करने मुख्यमंत्री साय को क्रांतिकारी शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके, पीएम मोदी का सपना हो रहा साकार-सीएम साय
Next Article शहर साफ करने वाली दीदियों को हटाने बिछाई गई साजिश की गंदगी

खबरें और भी है....

धरसींवा में आधुनिक तहसील कार्यालय का लोकार्पण : सुगम, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम : सीएम साय
जहां संस्कृति का सम्मान होता है, वहीं से विकास की नई शुरुआत होती है : सीएम साय
डबल इंजन सरकार की ताकत से टूटा नक्सलवाद
ब्रेकर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत, चालक ने मोबाइल बंद कर हुआ फरार
एनएच- 43 पर दो बाइक में भिड़ंत, दो युवकों की मौके पर मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
धरसींवा में आधुनिक तहसील कार्यालय का लोकार्पण : सुगम, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?